दिल्ली: विवेक विहार में 6 फ्लैटों में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

 Edited by : Pratik Sahu


दिल्ली के विवेक विहार में लगी भीषण आग में कई लोगों की जान चली गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।


नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार में देर रात 6 फ्लैटों में भीषण आग लग गई। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के विवेक विहार में देर रात 6 फ्लैटों में अचानक आग लग गई। सुबह 3:47 पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां रवाना की गईं। आग लगने की बाद मौके पर कई लोग फंस गए, जिनको रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू टीमें जुट गईं। पुलिस और दमकल के मुताबिक, आग पर पूरी तरह काबू पाया जा चुका है। सर्च ऑपरेशन जारी है। बिल्डिंग में 8 परिवार रहते थे।

पुलिस का सामने आया बयान

पुलिस ने बताया कि 3 मई को करीब 3:48 बजे सुबह विवेक विहार पुलिस स्टेशन में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी, विवेक विहार के एसएचओ और एसीपी के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल और क्राइम टीम भी विवेक विहार फेज-I स्थित परिसर बी-13 पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि परिसर की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैटों में आग लगी हुई थी। बचाव और आग बुझाने के अभियान के दौरान इमारत से 10-15 लोगों को बचाया गया, जिनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीडीएमए स्टाफ, यातायात अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के साथ 12 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं। आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

हालही में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भी लगी थी भीषण आग

हालही में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भी भीषण आग लगी थी। ये आग गौड़ ग्रीन एवेन्यू में 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैली थी। इस आग से उठने वाले धुएं को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक देखा गया था। 

इस घटना से सोसाइटी में अफरा तफरी मच गई थी। घटना के बाद दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई थी। इस घटना से जुड़े तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए