भोपाल AIIMS में शुरू हुआ द्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम, दिल्ली से पहुंचे डॉक्टर
Edited by : Pratik Sahu
हाईकोर्ट के आदेश के बाद एम्स दिल्ली के 4 वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंची। फिलहाल डॉक्टरों की टीम ने द्विशा शर्मा का पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है। दिल्ली से डॉक्टरों की टीम शनिवार रात भोपाल पहुंची। इसके बाद आज सुबह द्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बता दें कि शुक्रवार को हाई कोर्ट ने सेकेंड पोस्टमार्टम का आदेश दिया था।
वहीं इंडिया टीवी से बातचीत में ट्विशा के भाई हर्षित ने बताया था कि पोस्टमार्टम के बाद भोपाल में ही द्विशा का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। वहीं ट्विशा के वकील अंकुर पांडेय ने बताया कि किन-किन मुद्दों पर पोस्टमार्टम होगा। इसके अलावा ट्विशा के पिता ने एमपी के सीएम मोहन यादव को धन्यवाद दिया।
बता दें कि 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स में अपने ससुराल में ट्विशा संदिग्ध हालात में मृत अवस्था में मिली थी। ये सुसाइड है या मर्डर, ये कहानी इसी पेंच में फंसी हुई है। सुसाइड की थ्योरी पर न घरवालों को यकीन है और न दोस्तों को। ट्विशा के घरवालों का इल्जाम है कि ट्विशा को उसके पति समर्थ सिंह और उसकी सास गिरीबाला ने ही मारा है।
फिलहाल इस मामले में द्विशा का पति समर्थ सिंह पुलिस रिमांड में है। इस दौरान पुलिस ये जानने की कोशिश करेगी कि फरारी के 11 दिनों में समर्थ की मदद किस-किसने की और वो कौन रसूखदार लोग थे, जिनके फोन कॉल समर्थ को बचाने के लिए आते रहे।
