बंगाल में आज किसके सिर सजेगा ताज, यहां कब से कब तक रही किसकी सरकार? पढ़ें पूरा सियासी इतिहास

 Edited by : Pratik Sahu


West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में पहले कांग्रेस और लेफ्ट ने राज किया। वर्तमान में यहां ममता बनर्जी की पार्टी TMC की सरकार है। West Bengal में नई सरकार बनने से पहले जान लीजिए कि यहां कब से कब तक किस पार्टी ने शासन किया है।


West Bengal में आज (सोमवार को) Assembly Election Result आने के बाद यह तय हो जाएगा कि सत्ता का ताज किसके सिर पर सजेगा। लेकिन चुनावी रिजल्ट घोषित होने से पहले बंगाल का सियासी इतिहास समझना बेहद अहम है, क्योंकि यहां पर सत्ता का संतुलन वक्त-वक्त पर बड़े बदलावों से गुजरा है।

1977 तक बंगाल में कांग्रेस का राज

स्वतंत्रता के बाद शुरुआती दौर में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का दबदबा रहा था। यहां 1952 में हुए पहले विधानसभा चुनाव से लेकर 1977 तक कांग्रेस ने सरकारें बनाईं और बंगाल की सियासत पर मजबूत पकड़ बनाए रखी। हालांकि, राजनीतिक अस्थिरता और छोटे कार्यकाल वाली सरकारें भी इस दौरान पश्चिम बंगाल में देखने को मिलीं।

लेफ्ट ने लगातार 34 साल तक चलाई सरकार

इसके बाद, वर्ष 1977 में बड़ा परिवर्तन आया, जब CPIM के नेतृत्व में वाम मोर्चा सरकार में आ गया। पहले ज्योति बसु और बाद में बुद्धदेव भट्टाचार्य की लीडरशिप में लेफ्ट सरकार ने लगातार 34 वर्षों तक सरकार चलाई। यह देश के किसी भी राज्य में सबसे लंबा निर्वाचित शासन है।

जब TMC ने ध्वस्त किया लेफ्ट का किला

फिर 2011 में पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक और ऐतिहासिक मोड़ आया, जब ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने लेफ्ट के किले को ध्वस्त कर दिया। ममता बनर्जी की लीडरशिप में TMC ने बंगाल में सत्ता संभाली और तब से लगातार यहां अपनी पकड़ बनाए हुए है।

BJP ने भी मजबूत किया अपना जनाधार

वहीं, पिछले कुछ वर्षों में BJP ने भी पश्चिम बंगाल में तेजी से अपनी जमीन मजबूत की है और यहां मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी है, जिससे टक्कर और दिलचस्प हो गई है।

पार्टीवार शासन का इतिहास

पार्टी का नामकब से कब तक रही सरकार
कांग्रेस1952–1977 (बीच-बीच में अस्थिर सरकारें)
वाम मोर्चा (CPI(M)1977–2011
तृणमूल कांग्रेस2011–वर्तमान

अब नजरें आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई हैं, जो तय करेंगे कि क्या Mamata Banerjee अपनी सरकार बरकरार रखेंगी या पश्चिम बंगाल में एक नया सियासी अध्याय शुरू होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए