सामने आ गई डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा की तारीख, जानिए कब होगी शी जिनपिंग से मुलाकात

 Edited by : Pratik Sahu


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। यहां वह अपने समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। आइए जानते हैं कि क्या है इस यात्रा की अहमियत।


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा की तारीख भी सामने आ गई है। सोमवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। आपको बता दें कि ट्रंप की ये चीन यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है और दुनिया में अमेरिकी टैरिफ का संकट भी चल रहा है।

जिनपिंग मुझे गले लगाएंगे- ट्रंप

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की यात्रा से पहले भविष्यवाणी की थी। ट्रंप ने कहा था कि चीन पहुंचने पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग उन्हें गले लगाएंगे। हालांकि, जानकारों की मानें तो अमेरिकी टैरिफ, ईरान में जंग और चीन व अमेरिका के बीच कई क्षेत्रों में टकराव को देखते हुए गर्मजोशी की संभावना कम है। हालांकि, ट्रंप ने कई बार कहा है कि वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने को लेकर आशान्वित हैं और उन्हें लगता है कि शी जिनपिंग भी उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।

इससे पहले ट्रंप ने चीन को टारगेट किया था और कहा था कि ईरान को हथियार बेचने वाले देशों से आने वाले सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। हालांकि, इसके कुछ ही दिन बाद ट्रंप ने कहा था कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ईरान को हथियार भेजने की बात से इनकार किया है।

ट्रंप ने 2017 में की थी चीन की यात्रा 

आपको बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2017 में चीन की यात्रा की थी। ये यात्रा काफी भव्य थी और चीन ने इसे 'राजकीय यात्रा से भी बढ़कर' करार दिया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले मार्च महीने के आखिर में चीन की यात्रा करने वाले थे। हालांकि, ईरान से जारी जंग के बीच उनकी इस यात्रा को स्थगित कर दिया गया था।ट्रंप और शी की अक्टूबर में दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित 'एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग' शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी। (एपी)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए