हिमंता बिस्वा सरमा ने शपथ ग्रहण से पहले दिया बड़ा बयान, मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव का लिया नाम

 Edited by : Pratik Sahu


बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ से पहले उन्होंने मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव के आशीर्वाद से विकास और चुनावी वादों को पूरा करने का संकल्प जताया।


गुवाहाटी: असम में नई सरकार के गठन की तैयारी पूरी हो चुकी है और बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने कहा कि नई सरकार का मुख्य लक्ष्य पार्टी के घोषणा पत्र को पूरी तरह लागू करना होगा। मीडिया से बातचीत में सरमा ने कहा कि शपथ लेने के बाद सबसे पहले कैबिनेट की बैठक होगी और सरकार का पूरा फोकस चुनावी वादों और घोषणा पत्र के कार्यान्वयन पर रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद आने वाले समय में असम विकास के नए आयाम छुएगा।

विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा असम'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा कि मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के आशीर्वाद से असम के लोगों का जीवन सुख, शांति और समृद्धि की ओर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उनके आशीर्वाद से असम आने वाले दिनों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। बता दें कि शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नरेंद्र मोदी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

सरमा ने पेश किया था सरकार बनाने का दावा

बता दें कि इससे पहले सोमवार को असम के मुख्य सचिव रवि कोटा ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के निर्देश पर नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति का आदेश जारी किया था। यह नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत की गई है, जिसके अनुसार हिमंता बिस्वा सरमा को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11:40 बजे गुवाहाटी के खनापारा स्थित वेटरिनरी कॉलेज फील्ड में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सरमा ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

असम चुनावों में NDA की हुई थी शानदार जीत

हिमंता बिस्वा सरमा को बीजेपी और एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया था। बता दें कि 126 सदस्यीय असम विधानसभा में एनडीए ने कुल 102 सीटें जीतकर मजबूत बहुमत हासिल किया है। इनमें बीजेपी ने 82 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी दलों AGP और BPF को 10-10 सीटें मिलीं। विपक्ष में कांग्रेस गठबंधन को 19 सीटें मिलीं, जबकि रायजोर दल और AIUDF को 2-2 सीटें मिलीं। TMC को 1 सीट मिली, जबकि असम जातीय परिषद यानी कि AJP एक भी सीट नहीं जीत पाई।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए