बंगाल में नई सरकार बनने के बाद अब मंत्रियों के विभाग का हुआ ऐलान, जानिए किसे कौन सा मिला मंत्रालय?
Edited by : Pratik Sahu
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनने के बाद अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। बंगाल में अग्निमित्रा पाल को महिला एवं बाल कल्याण और नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है।
पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद अब मंत्रियों के विभाग का ऐलान हो गया है। दिलीप घोष को पंचायत मामलों एवं ग्रामीण विकास और पशुधन विकास मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि निशित परमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, युवा कल्याण और खेल से जुड़ा दायित्व दिया गया है।
मंत्री अशोक कीर्तनिया को मिला खाद्य विभाग
अग्निमित्रा पॉल को महिला विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा खुदीराम टुडु को जनजातीय विकास से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री अशोक कीर्तनिया को खाद्य विभाग का दायित्व दिया गया है।
- दिलीप घोष - ग्रामीण विकास और पशुधन विकास मंत्री
- निशित प्रमाणिक - उत्तर बंगाल विकास, युवा कल्याण और खेल
- अग्निमित्रा पाल - महिला एवं बाल कल्याण और नगर निगम
- खुदीराम टुडू - जनजातीय विकास
- अशोक कीर्तनिया - खाद्य विभाग
जनता तक सीधे लाभ और सुगम शासन
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद अब शुभेंदु अधिकारी राज्य के नए मुख्यमंत्री हैं। इनके मंत्रियों को जो विभाग मिले हैं। इस नई जिम्मेदारियों को प्रदेश की जनता तक सीधे लाभ पहुंचाने और राज्य में सुगम शासन चलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
