भीषण गर्मी का प्रकोप... लखनऊ, पटना और हरियाणा समेत इन राज्यों और शहरों के स्कूल हुए बंद, जानिए फुल डिटेल
Edited by : Pratik Sahu
उत्तर प्रदेश की राजधानी लाखनऊ और बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। ये आदेश जिला स्तर पर जारी किए जा रहे हैं।
लखनऊ में कक्षा 8 तक स्कूल बंद
लखनऊ के साथ ही कानपुर में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट है। प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिए गए हैं।
कानपुर में 31 मई तक ग्रीष्म अवकाश
कानपुर जिले के सभी शैक्षिक बोर्ड के विद्यालयों पर आदेश लागू किया गया है। आदेश के मुताबिक, 31 मई 2026 तक ग्रीष्म अवकाश रहेगा। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए निर्णय लिया गया है।सभी संबंधित अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कक्षा 9 से 12 तक स्कूल भी कानपुर में बंद
इसके साथ ही कानपुर जिला प्रशासन ने कक्षा 9 से 12 तक के सभी स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश घोषित किया है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी शैक्षिक बोर्डों द्वारा संचालित विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से 28 मई 2026 तक छुट्टियां घोषित की गई हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
हरियाणा में स्कूल बंद करने का ऐलान
हरियाणा सरकार ने भीषण गर्मी के बीच 25 मई से 30 जून तक सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की बुधवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह निर्णय पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के मद्देनजर लिया। राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
हरियाणा में 2024 में भी मई के अंत में भीषण गर्मी पड़ी थी और प्रदेश सरकार ने उस समय 28 मई से 30 जून तक सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की थी। हरियाणा में अधिकतर स्कूल आमतौर पर एक जून से 30 जून के बीच गर्मी की छुट्टियों के लिए बंद रहते हैं।
पटना में कक्षा 5 तक स्कूल बंद
बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते कक्षा 5वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ये स्कूल 22 मई से 26 मई तक लागू रहेगा। कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों के समय बदला गया है।
