नीलम मीणा बनीं पश्चिम बंगाल की नई मुख्य चुनाव अधिकारी, प्रधान सचिव राहुल शर्मा ने दी जानकारी

 Edited by : Pratik Sahu


चुनाव आयोग के प्रधान सचिव राहुल शर्मा ने 25 मई को पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव को पत्र भेजा था। इस पत्र में उन्होंने नीलम मीणा को राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी के पद में नियुक्त करने के लिए कहा है।


भारत निर्वाचन आयोग के सचिवालय ने पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर आईएएस अधिकारी नीलम मीना की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी आयोग के प्रधान सचिव राहुल शर्मा द्वारा 25 मई 2026 को पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में दी गई। नीलम मीना पश्चिम बंगाल के 1998 बैच की अधिकारी हैं। वह इससे पहले भी कई अहम पदों पर रह चुकी हैं।

नीलम मीणा, पश्चिम बंगाल कैडर की 1998 बैच की आईएएस ऑफिसर हैं। उनका जन्म 5 फरवरी, 1970 को हुआ था। वह मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। उनके पास बीएससी और एमए की डिग्री है। वह 19 फरवरी, 2024 से कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रही थीं। उन्होंने प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर, सेक्रेटरी, डिप्टी चेयरमैन, प्राइवेट सेक्रेटरी, डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, जॉइंट सेक्रेटरी, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, एडिशनल डायरेक्टर, सब डिविजनल ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट मजिस्ट्रेट जैसे कई अहम पदों पर काम किया है। वह इंग्लिश और हिंदी दोनों बोलती हैं। नीलम मीणा अभी भी एक्टिव सर्विस में हैं। वह 28 सालों से देश की सेवा कर रही हैं। साल 2030 में वह रिटायर हो सकती हैं। हालांकि, अधिकारियों का कार्यकाल आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

इन पदों पर किया काम

क्रमांकभूमिकाविभाग/स्थानकैडरअवधि
1
प्रमुख सचिव
सचिव
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं उत्पाद प्रचार / उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं उत्पाद प्रचार
उपभोक्ता मामले विभाग, पश्चिम बंगालराज्य कैडरफरवरी 2024 → वर्तमान
2
अपर मुख्य सचिव
सचिव
कृषि एवं सहकारिता / मत्स्य पालन
पश्चिम बंगाल में मत्स्य पालन, जलीय संसाधन और मछली कटाईराज्य कैडरजुलाई 2025 → जुलाई 2025
3
प्रधान सचिव
अपर सचिव
पर्यावरण एवं वन / पर्यावरण
पश्चिम बंगालराज्य कैडरदिसंबर 2020 → दिसंबर 2020
4
सचिव
संयुक्त सचिव
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं उत्पाद प्रचार / उपभोक्ता मामले
सुधार प्रशासन विभाग, पश्चिम बंगालराज्य कैडरजुलाई 2017 → दिसंबर 2020
5
सचिव
निदेशक
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं उत्पाद विकास / खाद्य
खाद्य एवं आपूर्ति विभागराज्य कैडरअक्टूबर 2014 → जुलाई 2015
6
उप अध्यक्ष
निदेशक
वाणिज्य / चाय
वाणिज्य एवं उद्योग वाणिज्य चाय बोर्डकेंद्रीयजनवरी 2013 → अक्टूबर 2014
7
निजी सचिव
निदेशक
कर्मचारी अधिकारी / मंत्री कार्यालय
ग्रामीण विकास भूमि संसाधनकेंद्रीयसितंबर 2009 → दिसंबर 2012
8
जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट
उप कुल सचिव
भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन /जिला प्रशासन
हुगलीराज्य कैडरजुलाई 2008 → सितंबर 2009
9
संयुक्त सचिव
उप कुल सचिव
उद्योग / खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं बागवानी विभाग, पश्चिम बंगालराज्य कैडरमार्च 2008 → जुलाई 2008
10
सीईओ
उप कुल सचिव
भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन /जिला प्रशासन
जलपाईगुड़ी देव प्राधिकरण, सिलीगुड़ीराज्य कैडरसितंबर 2004 → मार्च 2008
11
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट
सचिव के तहत
भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन /जिला प्रशासन
सिलीगुड़ीराज्य कैडरअगस्त 2003 → सितंबर 2004
12
अपर निदेशक
सचिव के तहत
कार्मिक एवं सामान्य प्रशासन / कार्मिक प्रशिक्षण
प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (एटीआई)राज्य कैडरजून 2002 → अगस्त 2003
13
एसडीओ
सचिव के तहत
भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन /उपमंडल प्रशासन
राज्य कैडरअगस्त 2001 → जून 2002
14
कार्यकारी मजिस्ट्रेट
जूनियर स्केल
भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन /उपमंडल प्रशासन
राज्य कैडरजुलाई 2000 → अगस्त 2001
15
सहायक मजिस्ट्रेट
जूनियर स्केल
भू-राजस्व प्रबंधन एवं जिला प्रशासन /विकास प्रशासन
जलपाईगुड़ीराज्य कैडरमई 1999 → जुलाई 2000

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए