ईंधन संकट के बीच रूस से आई खुशखबरी! उनके विदेश मंत्री लावरोव ने दी एनर्जी सप्लाई की गारंटी

 Edited by : Pratik Sahu


Strait Of Hormuz बंद होने के कारण उपजे ईंधन संकट के बीच रूस ने भारत को भरोसा देते हुए कहा कि वह अपनी एनर्जी सप्लाई जारी रखेगा। वह भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को बढ़ा सकता है।


ईरान-अमेरिका तनाव और Strait Of Hormuz बंद होने की वजह से दुनियाभर में पैदा हुए ईंधन संकट के बीच रूस से बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, रूस ने वादा किया है कि वो भारत की एनर्जी सप्लाई को रुकने नहीं देगा। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस यह सुनिश्चित करेगा कि भारत के ऊर्जा हित पूरी तरह सुरक्षित रहें।

रूसी विदेश मंत्री ने दी एनर्जी सप्लाई की गारंटी

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बोले, 'मैं गारंटी दे सकता हूं कि रूस की ऊर्जा सप्लाई से जुड़े भारत के हित प्रभावित नहीं होंगे। रूस हरसंभव कोशिश करेगा कि कोई भी गलत कम्पटीशन भारत और रूस के समझौतों को नुकसान न पहुंचाए।

रूस से भारत को सप्लाई रहेगी जारी

उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस ने ऊर्जा क्षेत्र में कभी भी भारत या किसी दूसरे साझेदार के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाया है। भारत को ऊर्जा की जरूरत है और रूस गैस, तेल और कोयले जैसे हाइड्रोकार्बन की सप्लाई लगातार जारी रखे हुए है।

मजबूत ऊर्जा सहयोग की तरफ बढ़ेंगे भारत-रूस!

इसके साथ ही, लावरोव ने यह भी इशारा किया कि मौजूदा संकट के बीच रूस-भारत अपने Energy Cooperation को और मजबूत करने की ओर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत-रूस के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप सिर्फ रक्षा और कूटनीति तक लिमिटेड नहीं है, बल्कि Energy Security भी इसका महत्वपूर्ण भाग बन चुकी है। ऐसे वक्त में जब West Asia में परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं, ऐसे में भारत के लिए रूस भरोसेमंद एनर्जी पार्टनर बनकर खड़ा रहेगा।

Hormuz बंद होने के बीच राहत की खबर

यदि Strait Of Hormuz लंबे वक्त तक प्रभावित रहा, तो ग्लोबल ऑयल मार्केट में बड़ी उथल-पुथल होने की संभावना है। भारत अपनी ईंधन की जरूरत का बड़ा हिस्सा इम्पोर्ट करता है, ऐसे में रूस की ओर से दिया गया यह विश्वास सरकार और भारतीय बाजार दोनों के लिए राहत भरी खबर है। इससे Crude Oil की सप्लाई स्थिर बनाए रखने और घरेलू ईंधन के दाम पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए