केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- 'ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर हूं, सब एग्रीकल्चर इक्विपमेंट और गाड़ी वालों के पीछे डंडा लेकर बैठा हूं'
Edited by : Pratik Sahu
नितिन गडकरी ने कहा कि किसानों को कमाई करनी है तो डीजल की खपत बंद करनी होगी। उन्हें इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और अन्य तरह के ईंधन से चलने वाले वाहनों पर निर्भर होना होगा, ताकि खेती की लागत कम हो।
एक-एक किलो का प्याज उगाया
गडकरी ने कहा कि उनके खेत में तीन कुए हैं, 60 एकड़ का एरिगेशन है। कृषि उत्पादन में अच्छे-अच्छे प्रयोग किए हैं। ऑर्गेनिक फार्मिंग है, एक एकड़ में 88 टन गन्ना हुआ, हमारा जो खाद है वह इतना अच्छा है, फिर तूअर लगाई, कोऑपरेटिव स्टोर में वह उसको रखते हैं। 40 से 45 लाख की दाल उनके खेत की बेची जाएगी। एक-एक किलो के प्याज उनके खेत में हुए, उनका स्वाद बहुत ही अच्छा है।
गाड़ी वालों के पीछे डंडा लेकर बैठा हूं
केंद्रीय मंत्री गीत नितिन गडकरी ने कहा कि किसानों को यदि बचत करनी है तो डीजल मुक्त करना होगा। उनके यहां इलेक्ट्रिक का ट्रैक्टर है, घर पर सोलर पैनल लगे हैं, ट्रैक्टर उसी से चार्ज होता है, तो डीजल का खर्चा जीरो हो गया। ड्रोन से स्प्रे करते हैं, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर हूं, सब एग्रीकल्चर इक्विपमेंट और गाड़ी वालों के पीछे डंडा लेकर बैठा हूं। उन्हेंने कहा ट्रैक्टर चाहिए पर इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन, बायो सीएनजी पर, इथेनॉल के फ्लेक्स इंजन पर, ताकि किसान को एक से डेढ़ लाख बचत हो। उन्होंने बताया कि एक ट्रैक्टर मालिक से उन्होंने एक साल में बदलाव करने को कहा और ऐसा नहीं करने पर यूरो-9 नाम की एमिसन की फाइल दिखाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही। इस पर गाड़ी वाले ने कहा कि डेढ़ लाख कीमत बढ़ जाएगी। इसके जवाब में गडकरी ने कहा कि चूल्हे में जाओ, लेकिन करना है तो ट्रैक्टर दिखाओ।
