"पूरे देश में चलेगा बुलडोजर", बंगाल में हुई कार्रवाई पर दिलीप घोष का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

 Edited by : Pratik Sahu


बंगाल में शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई पर मंत्री दिलीप घोष ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण होगा, वहां बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाएगा।


कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की सरकार बनने के बाद बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गई है। राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशनों- हावड़ा और सियालदह के आस-पास बुलडोजर कार्रवाई हुई, जिसे लेकर मंत्री दिलीप घोष ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर पूरे देश में काम करेंगे। जहां भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण होगा, वहां बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाएगा।

"सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं"

उन्होने कहा, "पश्चिम बंगाल में भी नई भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के सत्ता में आने के बाद, हमने पहले दिन से ही यह काम शुरू कर दिया था। ऐसे अवैध कार्यों में शामिल लोगों से मेरा अनुरोध है कि वे वैध तरीके से अपना कारोबार करें। सरकार आपको पूरा समर्थन देगी। अवैध गतिविधियां करने वालों को स्वयं ही जगह खाली करनी चाहिए, ताकि न तो उन्हें और न ही हमें परेशानी हो। हम किसी भी परिस्थिति में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

बुलडोजर से ध्वस्त करने का सिलसिला शुरू

बता दें कि बंगाल में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके तहत हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया, जिसमें गंगा घाट और बस स्टैंड के पास बनी अवैध दुकानों को हटाया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। जानकारी के मुताबिक, काफी समय से लोग रेलवे स्टेशन के बाहर सड़कों और फुटपाथों पर अपनी दुकानें लगा रहे थे और कई लोगों ने अस्थायी दुकानें बनाकर वहां की जमीनों पर कब्जा ही कर लिया था। रेलवे पुलिस ने अब अतिक्रमण हटाकर वहां की जमीनों को खाली करा लिया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए