'स्वदेशी हथियारों के विकास और तीनों सेनाओं के इंटीग्रेशन पर तेजी से करेंगे काम', CDS का कार्यभार संभालते ही जनरल सुब्रमणि का बड़ा बयान
Edited by : Pratik Sahu
जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने नए Chief of Defence Staff के तौर पर आज कार्यभार संभाल लिया है। सबसे पहले उन्होंने कहा कि वह सेनाओं के इंटीग्रेशन और स्वदेशी हथियारों पर फोकस करेंगे।
तीनों सेनाओं का तालमेल बढ़ाने पर होगा फोकस
बता दें कि जनरल सुब्रमणि, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के तौर पर कार्यरत थे। पिछले साल 31 जुलाई को सेना उप प्रमुख के पद से जनरल सुब्रमणि रिटायर हुए थे। CDS का पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, जनरल सुब्रमणि ने कहा कि सशस्त्र बलों का रूपांतरण, तीनों सेनाओं के बीच समन्वय और एकीकरण को बढ़ाने के लिए संगठनात्मक सुधार उनका प्राइमरी टारगेट होगा।
स्वदेशी हथियार पर रहेगा जोर
CDS जनरल सुब्रमणि ने यह भी कहा, 'हम अपने सशस्त्र बलों में स्वदेशी हथियार सिस्टम के डेवलपमेंट, उनको सेना में शामिल करने और सेनाओं के एकीकरण की दिशा में में तेजी काम करेंगे। हमारी सेनाओं ने राष्ट्रीय हितों की रक्षा में लगातार प्रोफेशनलिस्म और निर्णायक क्षमता का प्रदर्शन किया है। हम अपने भारत की संप्रभुता बनाए रखने और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
समर्पण और साहस के साथ करेंगे देश की सेवा
जनरल सुब्रमणि ने आगे कहा, 'मैं भारत के नागरिकों को आश्वासन देना चाहता हूं कि सशस्त्र बल, समर्पण, साहस, सम्मान और प्रोफेशनलिस्म के साथ देश की सेवा करना जारी रखेंगे।'
CDS को अलग-अलग तरह के संघर्षों और भू-भागों का है अनुभव
अपने 40 साल से ज्यादा के करियर में, जनरल सुब्रमणि ने अलग-अलग तरह के संघर्षों और भू-भागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही, कमांड, स्टाफ और प्रशिक्षण से जुड़े कई पदों पर रह चुके हैं। जनरल सुब्रमणि ने 1 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2025 तक सेना के उप प्रमुख के तौर पर और मार्च, 2023 से जून, 2024 तक सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया है।
