वीडी सतीशन होंगे केरल के नए CM, जानिए क्यों उनके नाम पर ही लगी मुहर?
Edited by : Pratik Sahu
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ही केरल के नए CM होंगे। पार्टी आलाकमान ने उनके नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले पार्टी के नेता वीडी सतीशन पर कांग्रेस नेतृत्व ने भरोसा जताया है।
केरल की सियासत से बड़ी खबर है। कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी नेता V. D. Satheesan को केरल का नया सीएम बनाने का निर्णय किया है। कांग्रेस पार्टी ने आज (गुरुवार को) औपचारिक तौर पर वी. डी. सतीशन के नाम का ऐलान केरल के सीएम के रूप में किया। कांग्रेस ने बताया कि ये फैसला नवनिर्वाचित विधायकों और गठबंधन के साथियों से सलाह-मशविरे के बाद लिया गया है। इस खबर के सामने आते ही केरल की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। इस खबर में जानिए कि कांग्रेस आलाकमान ने V. D. Satheesan के नाम पर ही मुहर क्यों लगाई।
वी. डी. सतीशन पर कांग्रेस ने क्यों जताया भरोसा?
बता दें कि वी. डी. सतीशन लंबे वक्त से केरल कांग्रेस की पॉलिटिक्स में एक्टिव और प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। अभी तक वह केरल विधानसभा में विपक्ष की आवाज थे और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे। संगठन में भी उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। इसीलिए पार्टी लीडरशिप ने अब उन्हें केरल का सीएम बनाने का फैसला किया है।
