Hantavirus की चर्चा के बीच इस वायरस का कहर! संक्रमण से हो गई 80 लोगों की मौत, ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित

 Edited by : Pratik Sahu


Hantavirus की टेंशन के बीच अब Ebola वायरस से Congo में 80 लोगों की मौत हो गई है। Bundibugyo वैरिएंट के कारण स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट पर हैं। बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का अभियान चला रहे हैं।


Hantavirus को लेकर बढ़ती टेंशन के बीच अफ्रीकी देश Congo में Ebola वायरस का कहर देखने को मिला है। दरअसल, यहां के पूर्वी कांगो के इतुरी प्रांत में Ebola इन्फेक्शन से अभी तक करीब 80 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सैकड़ों की संख्या में संदिग्ध मामलों ने हेल्थ डिपार्टमेंट की चिंता को और बढ़ा दिया है। लोकल प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मी इन्फेंक्शन को रोकने के लिए बड़े लेवल पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और स्क्रीनिंग का अभियान चला रहे हैं।

कांगो में फैला Ebola का वैरिएंट

कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कई संदिग्ध मामलों के सैंपल की जांच में Bundibugyo Virus की पहचान की गई है, जो Ebola का एक दुर्लभ वैरिएंट होता है। जान लें कि कांगो में यह साल 1976 के बाद से Ebola वायरस का 17वां बड़ा प्रकोप है।

संक्रमण बढ़ने से बिगड़े बुनिया के हालात

यहां के इतुरी प्रांत की राजधानी बुनिया में स्थानीय लोगों का कहना है कि परिस्थितियां लगातार खराब हो रही हैं। बुनिया के निवासी जीन मार्क असिम्वे के अनुसार, 'रोजाना कई लोगों की मौत की खबर आ रही है। एक दिन में दो से तीन लोगों का अंतिम संस्कार अब आम बात हो गई है।' उन्होंने आगे कहा कि लोगों के बीच डर का माहौल है और वायरल इन्फेक्शन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

सबसे पहले सामने आया था एक नर्स का केस

वहीं, कांगो के स्वास्थ्य मंत्री सैमुअल-रोजर काम्बा के मुताबिक, इस इन्फेक्शन का पहला संदिग्ध केस एक नर्स से जुड़ा हुआ था, जिसकी मौत अप्रैल के आखिर में बुनिया के एक हॉस्पिटल में हुई थी।

Ebola के लक्षण और फैलने का तरीका

जान लें कि Ebola वायरस इसके इन्फेक्शन से ग्रस्त हो चुके व्यक्ति की उल्टी, खून, पसीने और अन्य शारीरिक द्रव्यों के संपर्क में आने से फैलता है। Ebola के प्रमुख लक्षण कमजोरी, सिरदर्द, तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, दस्त, उल्टी और कुछ केस में अंदरूनी या बाहरी रक्तस्राव शामिल हैं। कांगो में वायरस के प्रति सावधान रहने और संक्रमित लोगों से दूरी बनाए रखने का आह्वान किया गया है।

WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

इस बीच खबर आई है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने कांगो और युगांडा में इबोला के कहर को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है, जिसमें 300 से  ज्यादा संदिग्ध मामले और 88 मौतें हुई हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए