IED में सिम कार्ड लगाया और BSF कैंप के बाहर कर दिया धमाका, जालंधर ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान में बैठा है आका

 Edited by : Pratik Sahu


पंजाब के जालंधर में BSF कैंप के बाहर ब्लास्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने IED ब्लास्ट करने के लिए जो तरीका अपनाया वो हैरान करने वाला है। आइए जानते हैं पूरा मामला।


पंजाब के जालंधर जिले में बीते दिनों सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कैंप के बाहर धमाके की घटना सामने आई थी। जानकारी के अनुसार, इस धमाके के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धमाका करने वाला आरोपी पंजाब का रहने वाला है। अब आरोपी को विस्फोटक देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम का आका पंजाब में बैठा आतंकी शहजाद भट्टी है।

ब्लास्ट का तरीका खतरनाक

जालंधर ब्लास्ट के मामले में जो सबसे हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है वह है धमाका करने का तरीका। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने IED में अपना सिम कार्ड लगाया हुआ था। आरोपी ने उसी नंबर पर कॉल किया जिस से IED ब्लास्ट हुआ था। सूत्रों के मुताबिक IED  में इस्तेमाल विस्फोटक आरोपी ने बॉर्डर एरिया में मौजूद किसी शख्स से लिया था।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए