दिल्ली-NCR में तपती गर्मी से राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश, आसमान में काले बादलों ने डाला डेरा

 Edited by : Pratik Sahu

राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शनिवार की सुबह तेज धूप हुई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद दिल्ली-एनसीआर के आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद कई इलाकों में बारिश भी हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। इससे पहले मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी। वहीं अब बारिश के बाद से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आया है। लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा।

शुक्रवार को 44 डिग्री से ऊपर रहा पारा

मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली वाले विस्तृत क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को लू चलने जैसी परिस्थितियां रहीं, जबकि राजधानी का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। दिल्ली के प्रमुख मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक और पिछले दिन की तुलना में 0.3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक और पिछली रात की तुलना में 2.6 डिग्री कम था। 

दिल्ली में कहां-कितना रहा तापमान

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए