तमिलनाडु में एक्टर विजय के शपथ ग्रहण के ठीक बाद PM मोदी ने कांग्रेस पर की आरोपों की बौछार, जानें क्या-क्या कहा

 Edited by : Pratik Sahu


PM मोदी ने तमिलनाडु में कांग्रेस के DMK को छोड़कर विजय की पार्टी टीवीके के साथ जाने को लेकर तंज कसा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को 'विश्वासघाती' कहा और कई आरोप लगाए।


तमिलनाडु में एक्टर विजय के शपथ ग्रहण के ठीक बाद PM मोदी ने कांग्रेस को 'विश्वासघाती' बताया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए DMK को धोखा दे दिया। कर्नाटक के बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के मौजूदा हालात पर एक नजर डालिए। 25 से 30 साल तक कांग्रेस और डीएमके के बीच गहरे रिश्ते रहे। डीएमके के साथ गठबंधन ने कई बार कांग्रेस को संकट से उबारा। 2014 से पहले 10 साल तक कांग्रेस की सत्ता में रहने का क्रेडिट काफी हद तक डीएमके को ही जाता है। लेकिन, जिस डीएमके ने लगातार कांग्रेस की प्रोग्रेस के लिए काम किया, सियासी हवा का रुख बदलते ही उसे धोखा दे दिया गया।

कांग्रेस ने डीएमके को दिया धोखा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सत्ता के लालच में चूर कांग्रेस ने पहले ही अवसर पर डीएमके को छुरा घोंप दिया। अब कांग्रेस को सियासी रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए एक दूसरी पार्टी की जरूरत है, जिसके सहारे वह आगे बढ़ सके।

आंतरिक विवादों से जूझ रही कर्नाटक सरकार

वहीं, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुलझाने के बजाय, यहां की कांग्रेस सरकार अपना ज्यादातर वक्त आंतरिक विवादों को सुलझाने में बिता रही है। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि मुख्यमंत्री कितने वक्त तक अपने पद पर बने रहेंगे।


केरल में भी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई कांग्रेस

उन्होंने आगे कहा कि केरल में भी अब तक कांग्रेस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। वे अपने ही पार्टी नेताओं से प्रॉमिस करते हैं और फिर उन्हें धोखा दे देते हैं। इससे पहले, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी यही हुआ था। कर्नाटक में भी यही खेल हो रहा है। अब केरल की बारी है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए