पहली बार भारत की यात्रा पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो पहुंचे कोलकाता, आज PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात; जानें किन मुद्दों पर होगी बात

 Edited by : Pratik Sahu


अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio कोलकाता के दौरे पर पहुंच गए है। यहां उन्होंने मदर टेरेसा को श्रद्धांजलि दी। वह आज ही नई दिल्ली भी आएंगे और PM मोदी से व्यापार और रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।


अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio अपनी पहली भारत यात्रा पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच गए हैं। 4 दिनों के इस अहम दौरे को भारत-अमेरिका संबंधों के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोलकाता में रूबियो के स्वागत और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है। उनकी विजिट को लेकर कोलकाता की कई प्रमुख जगहों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। मार्को रूबियो अपने कोलकाता दौरे के बाद आज नई दिल्ली भी जाएंगे और प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात करेंगे।

कोलकाता में मटर टेरेसा को दी श्रद्धांजलि

जान लें कि मार्को रूबियो की इस यात्रा की शुरुआत कोलकाता से हुई, जहां पर वह Mother Teresa House Of The Missionaries of Charity भी गए। उन्होंने यहां मदर टेरेसा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनकी यात्रा को देखते हुए कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। साथ ही, Victoria Memorial के आसपास भी रूबियो के दौरे के मद्देनजर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती है। रूबियो के साथ अमेरिका के राजदूत Sergio Gor भी हैं।

व्यापार, तकनीक और रक्षा पर PM मोदी से होगी बात

बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो का यह पहला भारत दौरा है। उनकी इस यात्रा के दौरान, दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात में वह व्यापार, रक्षा सहयोग, तकनीक और QUAD जैसे अहम विषयों पर बातचीत कर सकते हैं। मार्को रूबियो आज ही PM मोदी से मिलने नई दिल्ली पहुंचेंगे।

मजबूत हो रहे भारत और अमेरिका के रिश्ते

गौरतलब है कि भारत-अमेरिका के रिश्ते पिछले कुछ साल में लगातार मजबूती की तरफ बढ़े हैं। सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा सहयोग और हिंद-प्रशांत रणनीति जैसे क्षेत्रों में भारत और अमेरिका, दोनों तेजी से साझेदारी को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में मार्को रूबियो की यह यात्रा आने वाले वक्त में भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने वाली हो सकती है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए