Somnath Amrit Mahotsav: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण किया, फूलों की हुई वर्षा
Edited by : Pratik Sahu
गुजरात के सोमनाथ मंदिर में भव्य आयोजन किया गया है। इसमें पीएम मोदी शामिल हुए और उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण भी किया।
दुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती: PM
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भारत के परमाणु परीक्षण के खिलाफ थी। दुनिया भारत के खिलाफ हो गई थी लेकिन दुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती।
पीएम मोदी ने जय सोमनाथ के नारे लगाए
पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए जय सोमनाथ के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि आज भगवान की कृपा से सोमनाथ महोत्सव हो रहा है। ये सब सदाशिव की महिमा है।
पीएम मोदी ने मंदिर में कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण किया
पीएम मोदी ने मंदिर में कुंभाभिषेक कर दिया है। इस दौरान वह दोनों हाथ जोड़े हुए दिखे। इसके अलावा पीएम ने ध्वजारोहण भी किया। इस मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
मंदिर में भव्य एयर शो का आयोजन किया गया
कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण के बाद सोमनाथ मंदिर में भव्य एयर शो का आयोजन किया गया, जिसे पीएम मोदी ने भी देखा।
मंदिर में भव्य एयर शो का आयोजन किया गया
कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण के बाद सोमनाथ मंदिर में भव्य एयर शो का आयोजन किया गया, जिसे पीएम मोदी ने भी देखा।
सोमनाथ मंदिर में पूजा कर रहे पीएम मोदी
पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में पूजा कर रहे हैं। वह विशेष पूजन में शामिल हुए हैं। वह शिवलिंग पर अभिषेक कर रहे हैं और पूजन कराने वालों द्वारा बताई गई विधियों का पालन कर रहे हैं।
सोमनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, शुरू हुआ कार्यक्रम
पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंच चुके हैं और कार्यक्रम शुरू हो गया है। पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की शुरुआत कर दी है।
हेलीपेड से मंदिर तक के रास्ते पर चल रहा पीएम मोदी का रोड शो
पीएम मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। ये रोड शो हेलीपेड से मंदिर तक के रास्ते पर चल रहा है। पीएम मोदी के साथ वाहन पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद हैं। पीएम मोदी जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।
गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी
पीएम मोदी गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह आज सोमनाथ मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके अलावा वह वडोदरा में भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पीएम के स्वागत की खास तैयारियां की गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वडोदरा में प्रधानमंत्री सरदार धाम परिसर के उद्घाटन का भी कार्यक्रम है। पीएम मोदी इसमें भी शामिल होंगे।
‘सोमनाथ अमृत महोत्सव-2026’ का क्यों हो रहा आयोजन?
दरअसल मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इसी मौके पर ये महोत्सव मनाया जा रहा है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
सूर्यकिरण एयर शो आकर्षण का केंद्र
महोत्सव के दौरान सूर्यकिरण एयर शो आकर्षण का केंद्र होगा। भारतीय वायुसेना की मशहूर ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ (SKAT) सोमनाथ मंदिर के ऊपर एयर शो का प्रदर्शन करेगी।
डाक टिकट और विशेष सिक्का जारी करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी सोमनाथ अमृत महोत्सव के मौके पर आज स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्का भी जारी करेंगे। देशभर से श्रद्धालु इस ऐतिहासिक आयोजन के गवाह बनेंगे।
सोमनाथ अमृत महोत्सव में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
आज पीएम मोदी सोमनाथ अमृत महोत्सव में हिस्सा लेंगे। मंदिर में 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेक भी किया जाएगा और ध्वजारोहण भी होगा। आज मंदिर में कार्यक्रम के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
