मोदी सरकार के 12 साल पर BJP का प्लान तैयार, सोशल मीडिया पर कम निर्भरता, घर-घर ज्यादा संपर्क

 Edited by : Pratik Sahu 


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया कि वे अपने-अपने राज्यों में कार्यकर्ताओं की समस्याओं और चिंताओं का ध्यान रखें। कार्यकर्ताओं में किसी भी तरह की निराशा या हताशा का भाव नहीं आने देना चाहिए।


केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बीजेपी ने बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी है। सोमवार को दिल्ली BJP हेडक्वार्टर में सभी राज्य के प्रदेश अध्यक्षों के साथ मीटिंग में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की।

बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार पर जोर

इस दौरान संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और राज्यों में पार्टी की गतिविधियों पर भी मंथन हुआ। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी ने नई रणनीतियों पर चर्चा की। साथ ही संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाने पर जोर दिया गया।

सोशल मीडिया पर निर्भरता कम करने की सलाह

सूत्रों के अनुसार बीजेपी की इस बड़ी बैठक में सोशल मीडिया पर निर्भरता कम करने और पार्टी की पारंपरिक ताकत घर-घर संपर्क अभियान को फिर से मजबूती से लागू करने पर जोर दिया गया। मीटिंग में पार्टी ने फैसला लिया कि सभी संपर्क अभियानों में पार्टी, राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के विकास कार्यों को प्रमुखता दी जाए। साथ ही कार्यकर्ताओं से प्राप्त सूचनाओं और फीडबैक पर ही भरोसा रखा जाए।

क्यों महत्वपूर्ण है यह बैठक?

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में कार्यकर्ताओं की समस्याओं और चिंताओं का ध्यान रखें तथा उनमें किसी भी तरह की निराशा या हताशा का भाव नहीं आने देना चाहिए। बता दें कि यह बैठक पार्टी को आगामी चुनावी वर्ष में पूर्ण रूप से तैयार करने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए