असम मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 12 विधायक लेंगे मंत्रीपद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट

 Edited by : Pratik Sahu 


12 नए मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही असम में कुल मंत्रियों की संख्या 17 पहुंच जाएगी। यहां अधिकतम 19 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में दो मंत्रियों की जगह खाली रहेगी।


असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि शुक्रवार को 12 विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। असम मंत्रिमंडल में इस विस्तार के बाद कुल 17 मंत्री हो जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.45 बजे होगा। हिमंता कैबिनेट में तीन नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। वहीं, अन्य सभी नेता पिछले कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं। हिमंता बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि असम विधानसभा के माननीय सदस्य 5 जून 2026 को दोपहर 12:45 बजे असम सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे"

ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

1. अश्विनी राय सरकार

2. अशोक सिंघल
3. बिमल बोरा
4. बिस्वजीत दैमारी
5. जयंत मल्लाबरुआ
6. कौशिक राय
7. केशव महंत
8. कृष्णेंदु पॉल
9. नीलिमा देवी
10. पीयूष हजारिका
11. डॉ. रनोज पेगु
12. सुसंता बोरगोहेन

सीएम के साथ चार मंत्रियों ने ली थी शपथ

हिमंत बिस्वा सरमा ने 12 मई को असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ ही चार अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। ऐसे में 12 नए मंत्री बनने के साथ ही राज्य में सीएम समेत कुल मंत्रियों की संख्या 17 पहुंच जाएगी। नियम के अनुसार यहां अधिकतम 19 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में दो मंत्रियों की जगह खाली रहेगी, जिसे आने वाले दिनों में जरूरत पड़ने पर भरा जा सकता है।

असम मंत्रीमंडल में ये नए चेहरे

हिमंता के कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अश्विनी रे सरकार, नीलिमा देवी और सुशांत बोरगोहेन का नाम है। असम गण परिषद के केशव महंत को भी मंत्रियों की सूची में शामिल किया गया है। वह पिछली एनडीए सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। पिछली विधानसभा के अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी का नाम भी नए मंत्रियों की सूची में शामिल है। इसके अलावा अन्य सभी लोग हिमंता बिस्वा सरमा की पहली मंत्रिपरिषद में शामिल थे और वे भाजपा के नेता हैं। इनमें अशोक सिंघल, रनोज पेगु, बिमल बोरा, जयंत मल्ला बरुआ, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल और पीयूष हजारिका के नाम हैं। 

12 मई को इन मंत्रियों ने ली थी शपथ

मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों में अगप के अतुल बोरा, बीपीएफ के चरण बोरो और भाजपा के अजंता नियोग और रामेश्वर तेली शामिल हैं। नए मंत्रिपरिषद में भाजपा के 13 मंत्री, अगप के दो और बीपीएफ का एक मंत्री होगा। नियोग और नीलिमा देवी मंत्रिपरिषद में दो महिला मंत्री होंगी, और उनकी संख्या पिछली मंत्रिपरिषद के समान ही रहेगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए