दिल्ली: पति ने गुस्से में पत्नी और अपने 2 मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, गंभीर रूप से घायल 2 साल के बच्चे की मौत

 Edited by : Pratik Sahu

Delhi Husband- India TV Hindi
शख्स ने गुस्से में बच्चे की हत्या की


दिल्ली में एक शख्स ने गुस्से में अपनी पत्नी और 2 बच्चों की पिटाई कर दी, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।


नई दिल्ली: दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के एक शख्स  ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल दो साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 19 जून को दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 

क्या है पूरा मामला?

घरेलू विवाद के में एक शख्स  ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल दो साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 19 जून को मीठापुर स्थित लखपत कॉलोनी पार्ट-2 से घरेलू हिंसा की सूचना मिली थी। 

मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता आरती ने बताया कि उसके पति चंदन शर्मा, जो कि शराब और नशे का आदी है, ने विवाद के बाद परिवार पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज  सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चंदन शर्मा को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हालही में दिल्ली में शख्स ने की थी पत्नी की हत्या

इससे पहले दिल्ली में घरेलू झगड़े बाद एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने बाद में आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल 13 जून को कैलाश नगर स्थित निवास में एक 30 साल की महिला रुखसार का शव मिला था। जांच के दौरान सीसीटीवी में दिखा कि मृतका का पति खालिद नवी घटना के तुरंत बाद घर से निकल गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन वह इतना शातिर था कि पुलिस से बचने के लिए किसी इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। इसके बावजूद पुलिस ने 16 जून को उसे मुंबई में ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का पर्दाफाश करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए