ऑपरेशन टाइगर के बीच उद्धव ठाकरे की आज दिल्ली में अहम बैठक, 2 बागी सांसद भी हो सकते हैं शामिल

 Edited by : Pratik Sahu

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे- India TV Hindi

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे


Operation Tiger: उद्धव ठाकरे दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में 6 में से 2 बागी सांसद भी शामिल हो सकते हैं।


Operation Tiger: महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चित ऑपरेशन टाइगर के बीच आज उद्धव ठाकरे ने पार्टी के सांसदों और विधायकों को एकजुट रखने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। आज सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित शिवसेना (UBT) के संसद भवन कार्यालय में सांसदों की अहम बैठक बुलाई गई है।

2 सांसद अभी भी पार्टी के संपर्क में

सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना (UBT) का अब भी दावा है कि जिन 6 सांसदों के बागी रुख अपनाने की चर्चा है, उनमें से दो सांसद अभी भी पार्टी नेतृत्व के संपर्क में हैं और वे आज की बैठक में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

विधायकों से भी संपर्क साधना शुरू

वहीं, संभावित राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में 22 जून को मुंबई स्थित शिवालय कार्यालय में शाम 4 बजे पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई गई है।

संगठन को एकजुट रखने की रणनीति

माना जा रहा है कि सांसदों के संभावित टूट के बीच उद्धव ठाकरे संगठन को एकजुट रखने और आगे की रणनीति तय करने के लिए लगातार बैठकों का दौर चला रहे हैं। ऐसे में आज की दिल्ली बैठक और 22 जून की विधायक बैठक को शिवसेना (UBT) के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ओम बिरला से मिले बागी सांसद

बंगाल में टीएमसी में बगावत के बाद अब शिवसेना (UBT) में भी 6 सांसदों के बागी होने के संकेत बुधवार को स्पष्ट रूप से दिखे, जब पार्टी के प्रमुख नेताओं और बागियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अलग-अलग मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। पार्टी के लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत एवं अनिल देसाई और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस मामले में कोई भी फैसला नियमों, कानून, संविधान और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप होना चाहिए। 

बागी सांसद शिंदे की पार्टी में कर सकते हैं विलय

दूसरी तरफ, शिवसेना (UBT) के बागी नेताओं के एक समूह ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मुलाकात की और दावा किया कि उन्हें लोकसभा में पार्टी के 9 सांसदों में से 6 का समर्थन प्राप्त है। सूत्रों के अनुसार, बागी सांसदों की बिरला के साथ जल्द ही एक औपचारिक बैठक हो सकती है, जिसमें वे अलग गुट के तौर पर मान्यता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय की मांग कर सकते हैं। यह बैठक गुरुवार को हो सकती है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए