अस्पताल में भर्ती 3 साल की मासूम को कुत्तों ने नोंच खाया! मां के सामने झपटा, चीखते रहे परिजन, गार्ड-स्टाफ गायब

 Edited by : Pratik Sahu

गुस्साए परिजनों ने...- India TV Hindi

गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा।


मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में भर्ती 3 साल की मासूम को आवारा कुत्तों ने सिर से पैर तक नोंच डाला। आरोप है कि घटना के समय वार्ड में स्टाफ से लेकर गार्ड तक गायब था।


यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार को दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां जिला सरकारी अस्पताल में बुखार से पीड़ित भर्ती 3 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। लाइट जाने पर जैसे ही वह अपने वार्ड से बाहर निकली तो आवारा कुत्तों ने उसे नोंच डाला। बामुश्किल परिजनों और वहां मौजूद लोगों ने बच्ची को कुत्तों के झुंड से बचाया। खून से लथपथ मासूम को तुरंत इमरजेंसी में ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत बनी हुई है। आरोप है कि घटना के वक्त स्टाफ से लेकर गार्ड तक गायब था।

वार्ड के बाहर किया हमला

दरसअल, सहारनपुर जनपद निवासी 3 साल की मीरद मुजफ्फरनगर के शेरपुर गांव में अपने नाना के यहां आई हुई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को मासूम की बुखार के चलते तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि रविवार दोपहर लाइट जाने पर जब मासूम बच्ची की मां इरम पानी लेने के लिए वार्ड से बाहर गई तो बच्ची भी उठकर बाहर आ गई। इसी दौरान आवारा कुत्तों के एक झुंड ने बच्ची पर अचानक से हमला बोल दिया। इसके बाद देखते ही देखते बच्ची लहूलुहान हो गई।

सिर से पैर तक नोंच डाला

परिजन और आसपास मौजूद लोग जब तक मासूम को बचाने के लिए दौड़े, तब तक कुत्ते उसके शरीर पर कई जगह गहरे घाव कर चुके थे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को उनके चंगुल से छुड़ाया। बच्ची को घायल अवस्था में उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर गांव के प्रधान सैकड़ों ग्रामीणों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्जिकल वार्ड के बाहर सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात रहता है, लेकिन घटना के समय कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था।  

बच्ची का इलाज करते डॉक्टर।
Image Source : REPORTER INPUTबच्ची का इलाज करते डॉक्टर।

'अस्पताल में आदमी कम, कुत्ते ज्यादा'

जिला चिकित्सालय के सीएमएस संजय वर्मा का कहना है कि बच्ची की हालत ठीक है और उसको उचित उपचार अस्पताल में दिलाया जा रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि सुरक्षा व्यवस्था या स्टाफ की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बच्ची के गुस्साए परिजनों का कहना है कि यहां अस्पताल में आदमी कम और कुत्ते ज्यादा है। पहले कुत्तों का इलाज कर दो आदमी को तो रहने ही दो।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए