बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार आज, 35 नए चेहरों को दिलाई जाएगी मंत्रीपद की शपथ

 Edited by : Pratik Sahu 


पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के कैबिनेट विस्तार में नए और युवा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सुबह 11 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।


पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार होना है। बंगाल में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में बीजेपी सरकार के गठन के करीब 22 दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। आज सुबह 11 बजे लोकभवन में राज्यपाल आरएन रवि 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। इन 35 नए मंत्रियों में कुछ चौंकाने वाले नाम भी हो सकते हैं। वहीं, कुछ नेताओं को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। 

नए और युवा चेहरों को मिल सकता है मौका

कैबिनेट विस्तार की जानकारी सामने आने के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। दावा किया जा रहा है कि बंगाल सरकार अपनी कैबिनेट में नए और युवा चेहरों को मौका मिल सकता है।

सरकार की प्रशासनिक संरचना को मिलेगी मजबूती

आज मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राज्य की मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण विस्तार का प्रतीक है। इस कदम से सरकार की प्रशासनिक संरचना को मजबूती मिलने और प्रमुख विभागों में जिम्मेदारियों का स्पष्ट आवंटन होने की उम्मीद है।

सीएम ने खुद दी जानकारी

शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को घोषणा की कि बड़े पैमाने पर मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 35 मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, 'सोमवार को पश्चिम बंगाल की जनता के मत से चुनी गई राष्ट्रवादी सरकार की पूर्ण मंत्रिपरिषद का गठन किया जाएगा। मंत्रिपरिषद के विस्तार के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के 35 मंत्री सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। राज्यपाल श्री आर.एन. रवि उन्हें शपथ दिलाएंगे।'

मंत्रियों के विभागों पर सबकी नजरें

इस समारोह के साथ सरकार की चुनावी जीत के बाद राज्य की मंत्रिस्तरीय टीम के गठन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। हालांकि विभागों की आधिकारिक सूची अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजेपी के सीनियर नेताओं, युवा और नए चेहरों को राज्य प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। वहीं, मंत्रियों के विभागों के आवंटन पर सभी की नजरें रहेंगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए