सात साल बाद टीम इंडिया खेलेगी लगातार 5 वनडे मुकाबले, न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी सीरीज

 Edited by : Pratik Sahu 


भारतीय टीम करीब सात साल बाद 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। जब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज होगी। जब इससे पहले भारत ने पांच मुकाबले खेले थे, तब उस सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था। विराट कोहली तब टीम के कप्तान हुआ करते थे।


भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल सामने आ चुका है। सीरीज का आगाज टी20 इंटरनेशनल मैचों से होगा। इसमें पांच मुकाबले होंगे। इसके बाद वनडे सीरीज होगी। इसमें भी 5 मैच खेले जाएंगे। आखिर में दो टेस्ट मैच होने हैं। इसका पूरा शेड्यूल न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से जारी कर दिया गया है। खास बात ये है कि करीब सात के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम किसी विदेशी दौरे पर पांच एक दिवसीय मैच खेलती हुई नजर आएगी। ये एक तरह से आईसीसी वनडे विश्व कप की तैयारी है, जो अगले ही साल खेला जाएगा। 

न्यूजीलैंड के ही खिलाफ भारत ने साल 2019 में खेली थी पांच वनडे मैचों की सीरीज

टीम इंडिया पिछले कई साल से ज्यादा से ज्यादा तीन ही वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। जब कोई आईसीसी या फिर एसीसी टूर्नामेंट होता है, उसी में टीम लगातार वनडे मैच खेलती है, लेकिन अब न्यूजीलैंड सीरीज में पांच बैक टू बैक वनडे मैच होंगे। मजे की बात ये है कि इससे पहले साल 2019 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के ही खिलाफ पांच वनडे मैचों सीरीज खेली थी, तब विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान हुआ करते थे। उस वक्त भारत ने इस सीरीज के चार मैच जीतकर सीरीज पर 4.1 से कब्जा करने में कामयाबी हासिल की​ थी। 

विराट कोहली की कप्तानी में रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी ने किया था कमाल का प्रदर्शन

ज​ब साल 2019 में पांच मैचों की वनडे सीरीज हुई थी, तब विराट कोहली की कप्तानी में रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। उस वक्त उन्होंने 200 से ज्यादा रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। अपनी शानदार गेंदबाजी के बल पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड अपने नाम किया था। अ​ब लगातार टी20 लीग खेली जा रही हैं। वहीं आईसीसी टूर्नामेंट की संख्या भी बढ़ गई है, इसलिए बाइलेट्रल सीरीज तीन से ज्यादा मैचों की नहीं हो पाती है। 



अगले साल खेला जाएगा आईसीसी वनडे विश्व कप 2027

ये सीरीज इसलिए अहम होगी, क्योंकि अगले साल अक्टूबर से लेकर नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामी​बिया में आईसीसी वनडे विश्व कप खेला जाएगा। टीम के पास मौका होगा कि अपने स्ट्रेंथ और कमजोरी को पहचाने, ताकि जो कमियां हैं, उन्हें सुधारा जा सके। साथ ही प्लेयर्स के पास भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी जगह टीम में पक्की करने का मौका होगा। उम्मीद की जानी चाहिए कि तब तक विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे खेलते रहें। अगर ऐसा हुआ तो सारा फोकस इन्हीं दो खिलाड़ियों पर रहेगा। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए