नोएडा सेक्टर-75 की आइवी काउंटी सोसाइटी में भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड

 Edited by : Pratik Sahu 


आग बहुमंजिला इमारत के 12वें फ्लोर में लगी है। अब तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने का काम जारी है।


नोएडा के सेक्टर 75 में IVY काउंटी सोसाइटी में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। वीडियो में देखा गया कि बहुमंजिला इमारत से आग और धुआं निकल रहा है। घटना थाना सेक्टर-113 क्षेत्र की बताई जा रही। 12वें फ्लोर के एक फ्लैट में आग लगने के बाद दमकल की टीम को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। अब तक आग लगने का कारण साफ नहीं है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में आग की घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाएं और घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराएं। सीएम का आदेश है कि प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए