क्या BJP छोड़कर नई पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई? अटकलों पर सामने आ गया पहला रिएक्शन

 Edited by : Pratik Sahu 


तमिलनाडु की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा नेता अन्नामलाई पार्टी को छोड़कर अपना नया राजनीतिक दल बना सकते हैं। इन अटकलों पर अन्नामलाई का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है।


तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे अन्नामलाई को लेकर बड़ी राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसी भी बातें हो रही हैं कि अन्नामलाई भाजपा को छोड़ सकते हैं और तमिलनाडु में अपनी नई पार्टी लॉन्च कर सकते हैं। इस बीच अन्नमलाई ने सोमवार को दिल्ली का भी दौरा किया है। यहां एयरपोर्ट पर अन्नामलाई से नई पार्टी लॉन्च करने की अटकलों के बारे में पूछा गया। इस सवाल पर अन्नामलाई ने कहा कि कृपया प्रतीक्षा करें। हम दो दिनों में बैठकर बात करेंगे।



DMK ने क्या कहा?

भाजपा नेता अन्नामलाई के बारे में डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन कहते हैं, "यह अजीब बात है कि वे भाजपा से नई पार्टी बनाने की अनुमति मांग रहे हैं, जबकि वे पहले से ही भाजपा कार्यकर्ता हैं... मैं कह सकता हूं कि भाजपा में कुछ भी हो सकता है। मुझे नहीं लगता कि अन्नामलाई इस्तीफा देंगे, क्योंकि पार्टी चलाना आसान नहीं है। वे विजय जैसे अभिनेता नहीं हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।"

CM विजय का भी आया बयान

दूसरी ओर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने भी राज्य के तिरुचिरापल्ली में एक बड़ा बयान दिया है। सीएम विजय ने यहां सेंट जोसेफ कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- "अब भी, मैं यह बात राजनीतिक तौर पर कह रहा हूं: मुकाबला सिर्फ़ 2 पार्टियों के बीच है—एक DMK और दूसरी TVK। इनके बीच किसी और के लिए कोई भूमिका या जगह नहीं है।" बता दें कि विजय ने इस दौरान तिरुचिरापल्ली पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र की जनता को उनकी पार्टी को जनादेश देने के लिए धन्यवाद दिया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए