सीएम डीके शिवकुमार ने मंत्रियों को बांटे विभाग, खुद के पास रखा वित्त और प्रियांक खरगे को दिया गृह मंत्रालय; जानें किसको क्या मिला

 Edited by : Pratik Sahu 


DK Shivakumar Cabinet Portfolios: मुख्यमंत्री DK Shivakumar ने अपने मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। सीएम डीके शिवकुमार ने खुद के पास 2 विभाग रखे हैं और प्रियांक खरगे को गृहमंत्री बनाया है। जानें विभागों के बंटवारे की लिस्ट।


Karnataka Cabinet Portfolios: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री DK Shivakumar ने अपने पास दो विभाग रखे हैं। इनमें वित्त विभाग और कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग यानी DPAR शामिल हैं। डीके शिवकुमार ने बाकी डिपार्टमेंट अपने मंत्रियों के हवाले कर दिए हैं। साथ ही, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे को डीके शिवकुमार ने गृह विभाग दिया है। जानें किस मंत्री को सीएम डीके शिवकुमार ने किस विभाग की जिम्मेदारी दी है।

उपमुख्यमंत्री परमेश्वर को दी राजस्व विभाग की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर को राजस्व विभाग के साथ खेल और युवा सशक्तिकरण विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी है। साथ ही, प्रियांक खरगे को गृह मंत्रालय के साथ सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय भी दिया है। इसके अलावा, के. जे. जॉर्ज को ऊर्जा और पर्यटन विभाग दिया गया है।

मंत्रीविभाग
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमारवित्त विभाग, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (DPAR)
उपमुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वरराजस्व विभाग, खेल एवं युवा सशक्तिकरण विभाग
प्रियांक खरगेगृह विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एवं जैव प्रौद्योगिकी (BT) विभाग
के.जे. जॉर्जऊर्जा विभाग, पर्यटन विभाग
एम.बी. पाटिलभारी एवं मध्यम उद्योग विभाग
सतीश जारकीहोलीलोक निर्माण विभाग (PWD)
कृष्णा बायरगौड़ाबेंगलुरु शहरी विकास (GBA)
रामलिंगा रेड्डीजल संसाधन विभाग
के.एच. मुनियप्पाखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
बैरती सुरेशपरिवहन विभाग
यू.टी. खादरस्वास्थ्य विभाग
डॉ. यतींद्र सिद्धारमैयाशहरी विकास विभाग
शरणप्रकाश पाटिलचिकित्सा शिक्षा विभाग
ईश्वर खंड्रेग्रामीण विकास विभाग

कृष्णा बायरगौड़ा को बेंगलुरु शहरी विकास विभाग सौंपा


वहीं, एम. बी. पाटिल को भारी और मध्यम उद्योग विभाग और सतीश जारकीहोली को लोक निर्माण विभाग सौंपा गया है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कृष्णा बायरगौड़ा को बेंगलुरु शहरी विकास विभाग और रामलिंगा रेड्डी को जल संसाधन विभाग दिया है। साथ ही, मंत्री के. एच. मुनियप्पा को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया है।

यतींद्र सिद्धारमैया को मिला शहरी विकास विभाग

इसके साथ ही, बैरती सुरेश को परिवहन विभाग, यू. टी. खादर को स्वास्थ्य विभाग, डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया को शहरी विकास विभाग, शरणप्रकाश पाटिल को चिकित्सा शिक्षा विभाग और ईश्वर खंड्रे को ग्रामीण विकास विभाग सौंपा गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए