यूपी में बदले कई जिलों के डिप्टी एसपी, 200 से अधिक पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

 Edited by : Pratik Sahu 


यूपी में दो सौ से अधिक पुलिस उपाधीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया गया है। ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, कई जिलों के डिप्टी एसपी बदल दिए गए हैं।


लखनऊः उत्तर प्रदेश में दो सौ से अधिक पुलिस उपाधीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया गया है। ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, कई जिलों के डिप्टी एसपी बदल दिए गए हैं। जितेंद्र कुमार को शाहजहांपुर का डिप्टी एसपी बनाया गया है। अनुरूद्ध कुमार को महोबा, अभिषेक सिंह को बलरामपुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। पंकज पंत को रामपुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। शिव ठाकुर को सहारनपुर, अमित कुमार को मीरजापुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

पवन कुमार वर्मा को एलआईयू अयोध्या का पुलिस उपाधीक्षक का चार्ज मिला है। रवि प्रकाश सिंह पुलिस उपाधीक्षक फतेहपुर, रत्नेश्वर सिंह को झांसी, अभिषेक कुमार यादव को खीरी, धर्मेंद्र कुमार सिंह को कानपुर देहात, हेमंत उपाध्याय को बरेली को पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। 

यहां देखें ट्रांसफर की पूरी लिस्ट

इन अधिकारियों को यहां मिली तैनाती

ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, प्रवीण कुमार तिवारी को मथुरा का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं, हर्षित चौहान को सीतापुर, रविंद्र कुमार सिंह को महराजगंज, मुनीश चंद्र को हापुड़ और रजनीश कुमार उपाध्याय को कासगंज का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

पिछले महीने हुए थे इन अधिकारियों के तबादले

इससे पहले पिछले महीने सरकार ने 44 एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (ASP) का तबादला कर दिया था। इनमें से 33 अधिकारियों को हाल ही में डिप्टी SP से प्रमोट करके एडिशनल SP रैंक दी गई थी और उन्हें नई जगहों पर तैनात किया गया। अभय मिश्रा का तबादला विजिलेंस डिपार्टमेंट से नोएडा कर दिया गया है। स्वयं सिंह को भी प्रमोशन के बाद नोएडा में ही तैनात किया गया था। तनु उपाध्याय को कानपुर में PAC की 37वीं बटालियन में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया। इससे पहले वह इसी यूनिट में असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर काम कर रही थीं। 

श्रेष्ठा ठाकुर को लखनऊ में ATS में ASP के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें 'लेडी सिंघम' के नाम से भी जाना जाता है और इससे पहले वह बागपत में ASP के तौर पर तैनात थीं। मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली श्रेष्ठा ने साल 2012 में UPPSC की परीक्षा पास की थी। वह पहली बार साल 2017 में सुर्खियों में आई थीं, जब वह बुलंदशहर में CO के पद पर तैनात थीं। उस समय चालान काटने को लेकर एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता के साथ उनकी तीखी बहस का एक वीडियो वायरल हो गया था। बाद में उनका तबादला नेपाल सीमा के पास स्थित बहराइच कर दिया गया था।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए