DU का छात्र 20 लाख के 'हाइड्रोपोनिक गांजे' के साथ गिरफ्तार, कॉलेज के छात्रों को करता था सप्लाई

 Edited by : Pratik Sahu 


डीयू के छात्रों के बीच नशीले पदार्थों की सप्लाई करने करने के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 20 लाख रुपये की कीमत का 195 ग्राम 'हाइड्रोपोनिक गांजा' बरामद हुआ है।


दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के छात्रों के बीच नशीले पदार्थों की सप्लाई करने करने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 लाख रुपये की कीमत का 195 ग्राम 'हाइड्रोपोनिक गांजा' बरामद किया गया है।

उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (DCP) आकांक्षा यादव ने बताया कि पुलिस को विजय नगर डबल स्टोरी स्थित एक पार्क के पास मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के संबंध में एक पुख्ता और विशिष्ट सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाकर छापेमारी की और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कोझिकोड का रहने वाला है आरोपी

आरोपी की पहचान जसीम सियादुल फरसान एम.पी. के रूप में हुई है, जो मूल रूप से केरल के कोझिकोड का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के विजय नगर इलाके में रहता है। उसके पास से 195 ग्राम 'हाइड्रोपोनिक गांजा' बरामद किया गया है। 

डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया, "जसीम दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज का छात्र है और वर्तमान में बीए की पढ़ाई कर रहा है।" उन्होंने बताया कि विजय नगर डबल स्टोरी में एक पार्क के पास मादक पदार्थ की बिक्री के संबंध में विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए, टीम ने छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार किया। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से कथित तौर पर 195 ग्राम 'हाइड्रोपोनिक गांजा' बरामद किया, जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगभग 20 लाख रुपये है।

पैसा कमाने के लिए चुना अपराध का रास्ता

मॉडल टाउन थाने में स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है। डीसीपी आकांक्षा यादव के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मांग के अनुसार विभिन्न ग्राहकों को प्रतिबंधित पदार्थ की आपूर्ति करता था और आसानी एवं तेजी से पैसा कमाने के उद्देश्य से उसने अपराध का रास्ता अपनाया। उन्होंने बताया कि सत्यवती कॉलेज के छात्रों को भी मादक पदार्थ की आपूर्ति करता था। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और नशीले नेटवर्क में उसकी कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए