GDP के ताजा आंकड़ों से PM मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण गदगद, जानें क्या-क्या कहा

 Edited by : Pratik Sahu 


PM Modi GDP Reaction: भारत ने 7.7 फीसदी GDP ग्रोथ के साथ तेजी से बढ़ती बड़ी इकोनॉमी में अपनी मजबूत स्थिति एक बार फिर दर्ज की है। ताजा आंकड़ों से प्रसन्न PM मोदी ने इसे 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक कोशिशों का परिणाम कहा, तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुधारों की गति और तेज करने का संकेत दिया।


GDP के ताजा आंकड़ों से वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत बढ़ोतरी का संकेत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुशी जताई है। जहां PM मोदी बोले कि आर्थिक विकास की यह रफ्तार हर भारतीय को गर्व से भर देती है तो वहीं निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की आर्थिक रफ्तार को बनाए रखने के लिए हमारी सरकार सुधारों को करना जारी रखेगी। जानें दोनों नेताओं ने क्या-क्या कहा?

रंग ला रहा 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक प्रयास

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'वैश्विक संकट के इस दौर में 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक कोशिशों से भारत खुद को संभाल भी रहा है और सबसे आगे रहने के उसके प्रयास कामयाब भी हो रहे हैं। देश की विकास गति को लेकर आज आए आंकड़े भी इसकी गवाही दे रहे हैं।'

वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत ने 7.7 फीसदी की विकास दर पाई और 31 मार्च को खत्म हुई अंतिम तिमाही में विकास दर 7.8 प्रतिशत रही। यह ग्लोबल स्टेज पर तेजी से प्रगति करने वाली एक प्रमुख अर्थव्यवस्था है। यह रफ्तार हर भारतीय को गौरवान्वित करती है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वास्तविक जीडीपी को लेकर वित्त मंत्री ने जताई खुशी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने X पर पोस्ट किया, 'वित्त वर्ष 2025-26 में वास्तविक जीडीपी में 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है। वित्त वर्ष 2025-26 में वास्तविक सकल मूल्य में अनुमानित 7.9 फीसदी की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में वास्तविक जीडीपी और वास्तविक सकल मूल्य में क्रमशः 7.8% और 7.9% की वृद्धि का अनुमान है।'

मैन्युफैक्चरिंग समेत इन क्षेत्रों में तेजी से हो रहा काम


निर्मला सीतारमण ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'विशेष रूप से, मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेड, रिपेयर, होटल, ट्रांसपोर्ट, संचार और प्रसारण से संबंधित सेवाएं, स्टोरेज और फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाएं क्षेत्रों ने वित्त वर्ष 2025-26 में स्थिर और वर्तमान दोनों कीमतों पर दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है।

नरेंद्र मोदी की लीडरशिप वाली हमारी सरकार वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सकारात्मक आर्थिक रफ्तार सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक नीतिगत उपायों के साथ 'सुधार एक्सप्रेस' को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

अनिश्चितताओं से जूझ रहीं विश्व भर की अर्थव्यवस्थाएं

गौरतलब है कि पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये टिप्पणियां ऐसे समय में की हैं जब विश्व भर की अर्थव्यवस्थाएं Geopolitical Tensions, व्यापार से जुड़ी अनिश्चितताओं और असमान Growth Trends से जूझ रही हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए