चूहे का शिकार करने गया 5 फीट लंबा कोबरा, खुद पिंजरे में फंस गया; देखें रेस्क्यू का शॉकिंग VIDEO

 Edited by : Pratik Sahu

snake- India TV Hindi
चूहे के पिंजरे में फंसा सांप।


कोटा में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। यहां शिवनगर नयागांव में ओमप्रकाश कोली के घर में चूहों को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे 5 फीट लंबा सांप कैद मिला है। इस घटना का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


राजस्थान के कोटा शहर में गुरुवार को दो अलग-अलग इलाकों में सांप निकलने की घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई। पहली घटना महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की है, जहां प्रिंसिपल के कार्यालय में एक वाटर स्नेक दिखाई देने से हड़कंप मच गया। वहीं, दूसरी घटना शिवनगर नयागांव में सामने आई, जहां चूहे का शिकार करने के प्रयास में 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा चूहे पकड़ने के पिंजरे में ही फंस गया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही स्नेक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

प्रिंसिपल के कार्यालय में दिखा वाटर स्नेक

स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी सरकारी स्कूल में महिला प्रिंसिपल कुसुम जैसे ही अपने कार्यालय में पहुंचीं, उन्होंने कमरे के अंदर कीलबैक प्रजाति का वाटर स्नेक बैठा देखा। सांप को देखते ही वह घबरा गईं और तुरंत कमरे से बाहर निकलकर अन्य स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद स्नेक कैचर को बुलाया गया, जिन्होंने सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में रिलीज कर दिया।

पिंजरे से सांप को बाहर निकालते हुए स्नेक कैचर।
Image Source : REPORTER INPUTपिंजरे से सांप को बाहर निकालते हुए स्नेक कैचर।

चूहे का शिकार गया था, पिंजरे में फंसा 5 फीट लंबा कोबरा

दूसरी घटना शिवनगर नयागांव में ओमप्रकाश के मकान की है। घर में चूहों को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा इस बार ब्लैक कोबरा के लिए जाल बन गया। चूहे का शिकार करने के दौरान करीब 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा पिंजरे के अंदर घुस गया और बाहर नहीं निकल सका। परिवार ने तुरंत स्नेक कैचर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गोविंद शर्मा ने सुरक्षित तरीके से कोबरा को पिंजरे से बाहर निकालकर रेस्क्यू किया और उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। इस घटना का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो-

स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने लोगों से अपील की कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं, उसे मारने की कोशिश न करें और तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए