नालंदा में कानून की उड़ी धज्जियां, डांस के दौरान युवक ने खुलेआम लहराया कट्टा, वीडियो वायरल

 Edited by : Pratik Sahu

नालंदा वायरल वीडियो, - India TV Hindi
नालंदा वायरल वीडियो


नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के थानु बिगहा गांव से एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक युवक डांस के दौरान अपने हाथ में देसी कट्टा लेकर उसे लहराते दिख रहा है


बिहार के नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को तार तार करता एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, एक आर्केस्ट्रा पार्टी के दौरान युवक द्वारा खुलेआम देशी कट्टा लहराने और महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का वीडियो सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यह वीडियो सिलाव थाना क्षेत्र के थानु बीघा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

देसी कट्टा लहराते हुए महिला डांसर के साथ डांस कर रहा है युवक

सिलाव थाना क्षेत्र के इस वायरल वीडियो में एक युवक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर देसी कट्टा यानी अवैध हथियार लहराते हुए महिला डांसर के साथ डांस करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो 1 जुलाई 2026 का बताया जा रहा है। यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में एक घर के बाहर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक महिला डांसर के साथ भोजपुरी गीतों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक हाथ में पिस्तौल जैसा हथियार लेकर उसे हवा में लहराते हुए बेखौफ अंदाज में डांस करता दिखता है। वह कई बार डांसर के बेहद करीब जाकर भी हथियार का प्रदर्शन करता है। वह युवक देसी कट्टा महिला डांसर के हाथ में देने की भी कोशिश करता है लेकिन महिला उसे लेने से इनकार कर देती है।


वायरल वीडियो की जांच की जा रही

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस दौरान फायरिंग या कोई अन्य अप्रिय घटना हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती। सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए