शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रल्हाद जोशी का पहला बयान, कहा- 'पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा'

 Edited by : Pratik Sahu

Pralhad Joshi- India TV Hindi
नए शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी


प्रल्हाद जोशी ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही।


केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने का वादा किया है। नया शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर उनका पहला बयान आया है। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने और प्रधानमंत्री मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही। प्रह्लाद जोशी ने ये भी कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किए हैं।

धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा, "मुझे अभी पता चला कि प्रधानमंत्री ने मुझे एक जिम्मेदारी दी है। मैं इस जिम्मेदारी को कर्तव्य और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं, और मैं प्रधानमंत्री का शुक्रगुजार हूं। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के पिछले 12 सालों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। पिछले चार-पांच सालों में धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को भी लागू किया। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में, मैं अपनी पूरी क्षमता से काम करने की कोशिश करूंगा।"

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए