सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, लगाई अर्जी; धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य दर्शन

 Edited by : Pratik Sahu

बागेश्वर धाम पहुंचे उद्योगपति अनंत अंबानी- India TV Hindi
बागेश्वर धाम पहुंचे उद्योगपति अनंत अंबानी


अनंत अंबानी ने बागेश्वर धाम का दौरा किया, यज्ञ-हवन और कन्या पूजन किया और देश की भलाई के लिए प्रार्थना की। बागेश्वर सरकार ने अनंत अंबानी को श्री बागेश्वर बालाजी, संन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार के दर्शन कराए।


जाने-माने उद्योगपति अनंत अंबानी शुक्रवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी की पूजा-अर्चना की, यज्ञ-हवन में भाग लिया और 11 कन्याओं का पूजन किया। साथ ही काशी (वाराणसी) से आए विद्वान ब्राह्मणों का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने आरती में शामिल होकर देश की भलाई, आस्था और जन-कल्याण के लिए प्रार्थना की।

अनंत अंबानी ने किए बागेश्वर बालाजी के दर्शन

बागेश्वर धाम पहुंचने पर अनंत अंबानी का धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार) ने स्वागत किया। बागेश्वर सरकार ने मुद्गर और बलजीबी रुद्राक्ष की माला और अंग वस्त्र के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बागेश्वर सरकार ने उन्हें श्री बागेश्वर बालाजी भगवान, संन्यासी बाबा एवं प्रेतराज सरकार के पावन दर्शन कराए और बागेश्वर बालाजी भगवान और सन्यासी बाबा प्रेतराज सरकार की महिमा के बारे में भी अवगत कराया।

बागेश्वर धाम पहुंचे उद्योगपति अनंत अंबानी
Image Source : INDIA TVबागेश्वर धाम पहुंचे उद्योगपति अनंत अंबानी

अंनत अंबानी ने लगाई अर्जी

अनंत अंबानी ने बागेश्वर बालाजी के चरणों में अर्जी लगाई है। इसके बाद बागेश्वर सरकार एवं अनंत अंबानी ने श्री बागेश्वर बालाजी भगवान की आरती कर देश, धर्म और जनकल्याण की मंगलकामना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद दोनों यज्ञशाला पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में हवन की पवित्र आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान अनंत अंबानी ने 11 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें दक्षिणा भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ उद्योगपति अनंत अंबानी
Image Source : INDIA TVधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ उद्योगपति अनंत अंबानी

काशी से आए ब्राह्मणों से लिया आशीर्वाद

जानकारी के मुताबिक, अनंत अंबानी और बागेश्वर सरकार यज्ञशाला गए, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच पवित्र अग्नि में आहुति दी। वाराणसी से आए विद्वान ब्राह्मणों का भी सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ उद्योगपति अनंत अंबानी
Image Source : INDIA TVधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ उद्योगपति अनंत अंबानी

बागेश्वर महाराज ने अंबानी को भेंट की भगवान बालाजी की तस्वीर और रुद्राक्ष की माला भेंट

इस मौके पर बागेश्वर महाराज ने अनंत अंबानी को यादगार के तौर पर मुद्गर, भगवान बालाजी की तस्वीर और रुद्राक्ष की माला भेंट की। उन्होंने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान भी किया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने भी इस खास मौके को देखा और गहरे आध्यात्मिक माहौल का अनुभव किया।


धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ उद्योगपति अनंत अंबानी
IMAGE SOURCE : INDIA TVधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ उद्योगपति अनंत अंबानी

बता दें कि बागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और भगवान बालाजी की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान श्रद्धालु अपनी अर्जियां भी लगाते हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस धाम के प्रमुख हैं। 

सबसे लोकप्रिय

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए