दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध करने वालों पर केंद्र सरकार का रुख नरम, केस ना दर्ज करने पर कर रही विचार

 Edited by : Pratik Sahu

NEET पेपर लीक मामले को...- India TV Hindi
NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है।


दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध करने वालों के प्रति केंद्र सरकार का रुख नरम है। वहीं, 20 जुलाई को पार्लियामेंट तक मार्च करने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज न करने को लेकर पॉजिटिव रुख अपना रही है।


केंद्र सरकार दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध करने वालों और 20 जुलाई को संसद तक मार्च में शामिल होने वालों के खिलाफ केस दर्ज न करने को लेकर सकारात्मक रुख अपना रही है। साथ ही, केंद्र सरकार पहले ही संसद में पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े शैक्षिक सुधारों का समाधान खोजने के लिए विस्तृत चर्चा का भरोसा दे चुकी है।

खुदकुशी कर चुके स्टूडेंट्स के परिजनों को मुआवजा देने पर भी विचार

इसके अलावा, सरकार हाल ही में हुए NEET पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले स्टूडेंट्स के परिवारों को उचित मुआवजा देने पर भी सकारात्मक रूप से विचार कर रही है। इससे पहले बीती रात पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों छात्रों से सीधा संवाद किया है।

PM मोदी ने स्टूडेंट्स के लिए जारी किया वीडियो मैसेज

पीएम मोदी ने उन्हें ये भरोसा दिया है कि छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने आधी रात को एक वीडियो मैसेज जारी किया, इस वीडियो में क्लियर मैसेज है कि पेपर लीक की समस्या को सरकार बहुत गंभीरता से लिया है, इसलिए अब ऐसा कानून बनाने की तैयारी है जो सिर्फ पेपर लीक के लिए होगा।

पेपर लीक पर कठोर कानून लाने का भी दिया भरोसा

पीएम ने इस मैसेज में कहा कि सरकार एक बहुत ही कठोर कानून के मसौदे को आज कैबिनेट की बैठक में रखने जा रही है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद इसे संसद में अगले हफ्ते पास करवाने की कोशिश की जाएगी। पीएम मोदी के मैसेज से साफ है कि नया कानून बहुत ही सख्त होने वाला है।

सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल

गौरतलब है कि पीएम मोदी के इस वीडियो मैसेज के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर थे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म किया। केंद्र सरकार ने वांगचुक को भरोसा दिया है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी। साथ ही, सरकार सोनम की सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए