'मैं बेगुनाह हूं, झूठा फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी की दलील, अब मंगलवार को होगी सुनवाई

 Edited by : Pratik Sahu

Sonam Raghuvanshi supreme court - India TV Hindi
सोनम रघुवंशी ने खुद को बेगुनाह बताया।


'मैं बेगुनाह हूं, झूठा फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी की दलील, अब मंगलवार को होगी सुनवाई


व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार की याचिका पर अब अगली सुनवाई मंगलवार को होनी है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत को रद्द करने से इनकार कर दिया था। आपको बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप पत्नी सोनम और उसके साथियों पर लगा है। हालांकि, अब सोनम रघुवंशी ने इस मामले में खुद को बेगुनाह बताया है।

सोनम की जमानत बरकरार रहेगी

जानकारी के मुताबिक,  राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ दाखिल मेघालय सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब मंगलवार को सुनवाई करेगा। फिलहाल सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई मंगलवार 14 जुलाई को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय सरकार को सोनम की गिरफ्तारी के समय उसे दिए अरेस्ट मेमो और अन्य दस्तावेजों की कॉपी दायर करने को कहा है।

सोनम ने खुद को बताया बेगुनाह

आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे मे खुद को बेगुनाह बताया है। सोनम ने अदालत से कहा है कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है और उसके खिलाफ अभियोजन का पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है। ऐसे में केवल आरोपों के आधार पर उसे दोषी नहीं माना जा सकता। हलफनामे में सोनम ने कहा है कि उससे कोई बरामदगी बाकी नहीं है।  कोर्ट की ओर से लगाई शर्तों के मुताबिक वो शिलांग में ही रह रही है। इस केस में चार्जशीट पहले ही दायर हो चुकी है। ऐसे में इस बात की कोई संभावना नहीं है कि वो सबूत के साथ छेड़छाड़ कर सकती हैं।

टाइपो एरर के कारण मिली जमानत- SG

इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट में पिछली सुनवाई में SG तुषार मेहता ने दलील दी थी कि टाइपो एरर को कोर्ट ने जमानत का आधार बनाकर जमानत दे दी है। BNS की धारा 103 की जगह गलती से 403 टाइप हो गया था। इस मामले की सुनवाई जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस चंद्रशेखर की बेंच कर रही है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए