मुजफ्फरपुर में सुबह सुबह खूनी खेल, मंदिर जा रहे किराना व्यपारी की गोली मारकर हत्या

 Edited by : Pratik Sahu

मंदिर जा रहे किराना व्यपारी की गोली मारकर हत्या- India TV Hindi
मंदिर जा रहे किराना व्यपारी की गोली मारकर हत्या


मुजफ्फरपुर में शनिवार सुबह अपराधियों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के व्यस्त डेरा चौक बाजार पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने एक किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इस वारदात को अपराधियों ने तब अंजाम दिया जब व्यवसायी श्याम सुंदर प्रसाद मंदिर जा रहे थे। 

क्या है मामला 

व्यवसायी श्याम सुंदर प्रसाद रोज की तरह मंदिर में पूजा करने जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली चलने से मौके पर अफ़रा तफरी मच गई। वहीं घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को SKMCH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबिन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


एसपी ने कही ये बात
सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर मौके पर पहुंचकर छानबीन की। ग्रामीण एसपी ने बताया कि किराना व्यपारी श्याम सुंदर कुशवाहा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आए और श्याम सुंदर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद श्याम सुंदर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक के परिजन का बयान लिया जा रहा है। वहीं एफएसएल की टीम साश्र्य जुटाने में लगी है। मौके से खोखा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि पहले से मृतक का विवाद रहा है। वहीं कुछ लोगो का नाम सामने आए हैं। ग्रिफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जो भी अभियुक्त होंगे उनकी ग्रिफ्तारी की जाएगी।

लोगों में आक्रोश
वारदात से नाराज स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए