देशवासियों से 'मन की बात' कर रहे PM मोदी, 136वें एपिसोड में देशवासियों को कर रहे संबोधित; जानें क्या बोले

Edited by : Pratik Sahu


https://www.youtube.com/live/QwAbI5PsB58?si=xDkq0CAdPlt4DDjc

पीएम मोदी आज 'मन की बात' के 136वें एपिसोड के जरिए लोगों से रूबरू हो रहे हैं। यह कार्यक्रम सभी आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जा रहा है।


पीएम मोदी आज 'मन की बात' के 136वें एपिसोड के जरिए लोगों से रूबरू हों रहे हैं। पीएम मोदी इस मौके पर देश के सामने अपने विचार रख रहे हैं। आज सुबह 11 बजे से मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी देश-दुनिया के लोगों के सामने अपने विचार रखते हैं और लोगों को संदेश देते हैं। मन की बात कार्यक्रम में देश के विभिन्न कोनों से नागरिक पीएम मोदी से अपने प्रश्न और सुझाव साझा करते हैं। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण रेडियो, दूरदर्शन और पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर सुना जा सकता है। 

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे जीवन में कुछ तारीख ऐसी होती हैं, जिन्हें याद करने के लिए कैलेंडर देखने की जरूरत नहीं होती। आज 26 जुलाई ऐसी ही तारीख है। आज कारगिल विजय दिवस है। यह दिन हमें गर्व से भर देता है, यह दिन हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है। कारगिल की ऊंची-ऊंची चोटियां, कठिन मौसम, दुश्मन की चुनौती, हर परिस्थिति हमारे सैनिकों के सामने थी, लेकिन उनका हौसला हर चुनौती से बड़ा था। उन्होंने मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।  आज 'कारगिल विजय दिवस' पर मैं सभी वीर शहीदों और वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

उन्होंने कहा, भारत अपनी तकनीति क्षमता को भी बढ़ा रहा है। कुछ दिन पहले भारतीय नौसेना में INS महेंद्रगिरि शामिल किया गया। यह आधुनिक जंगी जहाज भारत में ही design किया गया है, भारत में ही बना है। इसमें 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है। यह आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती शक्ति का प्रतीक है। इसी महीने DRDO ने Pinaka Long Range Guided Rocket का भी सफल परीक्षण किया। इस सफलता के पीछे हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का सामूहिक परिश्रम है। दो-तीन दिन पूर्व ही DRDO ने कुशा मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया है। आज रक्षा उत्पादन हो, रक्षा निर्यात हो या मित्र देशों के साथ राजनीतिक सहयोग भारत लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इस महीने की शुरुआत में मैं इंडोनेशिया में था, जहां ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों के लिए एक बड़ा समझौता हुआ है। दुनिया का भरोसा भारत के रक्षा उपकरणों और तकनीक पर बढ़ रहा है।

मन की बात के पिछले एपिसोड में मैंने कैच द रेन की चर्चा की थी। यह संदेश बहुत सीधा है, जब बारिश गिरे तो पानी को वहीं सहेजिए। इसके लिए 4 जुलाई से देश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुझे खुशी है कि गांव हो या शहर, हर जगह लोगों ने बढ़कर इसमें भागीदारी की है। आज बचाई गई पानी की हर बूंद आने वाली पीढ़ियों की सबसे बड़ी पूंजी है। 

कुछ दिन पहले कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू हुए। हमारे युवाओं ने हाल के दिनों में स्पोर्ट्स मे कई शानदार उपलब्धियां हासिल कीं। कुछ छोटे प्रयास ऐसे भी होते हैं जो बहुत मायने रखते हैं। केरल के एक स्कूल में संस्कृत क्लब है। यहां के प्रोफेसर बहुत अनोठे प्रयास से संस्कृत को प्रचलित बना रहे हैं। इसे सीखने में आनंद मिलता है। पिछले रविवार विक्रम 1 के सफल लॉन्च से सभी देशवासी गौरव से भरे पड़े हैं। ये प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित किया गया पहला रॉकेट है। लंबे समय तक हमारा स्पेस सेक्टर निजी क्षेत्र के लिए बंद रहा, लेकिन युवा हित को देखते हुए हमारे प्राइवेट सेक्टर को स्पेस के लिए खोला।  

उन्होंने कहा जब हुनर हो और कुछ करने का 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए