क्या RJD के सांसद भी टूटेंगे? अभय कुशवाहा ने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात, सियासी अटकलें तेज

 Edited by : Pratik Sahu

RJD MP Abhay Kushwaha meeting with CM Samrat Chaudhary- India TV Hindi
सम्राट चौधरी से मिले राजद के सांसद।


क्या RJD के सांसद भी होगी टूटेंगे? अभय कुशवाहा ने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात, सियासी अटकलें तेज


बिहार की राजनीति में अटकलों का दौर बढ़ गया है। दरअसल, लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद अभय कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है। आपको बता दें कि अभय कुशवाहा बिहार की औरंगाबाद लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने बुधवार को सीएम सम्राट चौधरी से उनके आवासा पर जाकर मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीर और खबर सामने आने के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

क्यों हुई मुलाकात?

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और औरंगाबाद लोकसभा सीट से राजद के सांसद अभय कुशवाहा की मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय का बयान सामने आया है। सीएम ऑफिस ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। वहीं, इस मुलाकात को लेकर राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा- "यह महज एक शिष्टाचार मुलाकात थी। इसके राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। सांसद अभय कुशवाहा अपने संसदीय क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गए थे।"

कई पार्टियों में हुई टूट

दूसरी ओर जानकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजद सांसद अभय कुशवाहा की मुलाकात को महज शिष्टाचार भेंट नहीं बता रहे हैं। आपको बता दें कि बीते कुछ समय में कई विपक्षी दलों के सांसदों में टूट देखने को मिली है। पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों ने पार्टी से बगावत कर दी थी। वहीं, महाराष्ट्र में भी उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद भी पार्टी से अलग हो गए। माना जा रहा है कि ये सभी सांसद NDA को समर्थन दे सकते हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए