UP-बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें आज का मौसम अपडेट्स

 Edited by : Pratik Sahu

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो


बिहार में आज भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, झारखंड में 18 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने लो प्रेशर एरिया के कारण मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। इसके प्रभाव से मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 7 दिनों तक पूर्वी, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

बारिश के साथ-साथ देश के कई हिस्सों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की आशंका है। यह लो प्रेशर एरिया अगले दो दिनों में और मजबूत होकर उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ेगा।

इन राज्यों में मौसम का हाल

  1. दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिसके चलते मौसम विभाग ने यहां 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
  2. पूर्वी यूपी में 17 से 21 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, पश्चिमी यूपी में 16-18 जुलाई तक छिटपुट और 19-21 जुलाई के दौरान भारी बारिश के साथ 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  3. बिहार में 16 से 20 जुलाई तक अधिकांश इलाकों में बारिश होगी, जबकि 18 से 20 जुलाई के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान है। 
  4. वहीं, झारखंड में 18 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है और 21 जुलाई तक पूरे राज्य में पानी बरसेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
  5. उत्तराखंड में 16 से 21 जुलाई के बीच व्यापक बारिश होगी। वहीं, 20-21 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट है। 
  6. हिमाचल प्रदेश में 18 जुलाई से बारिश का दायरा बढ़ेगा और 20-21 जुलाई को भारी बारिश होगी। 
  7. वहीं, जम्मू-कश्मीर में 19 से 21 जुलाई के बीच भारी बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

प्रभावित होने वाले राज्य

जिन 22 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, सिक्किम, असम, मेघालय और नागालैंड शामिल हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए