संवैधानिक प्रमुखों के खिलाफ अपमानजनक और मानहानिकारक कंटेंट का मामला, दिल्ली पुलिस ने 'X' को लिखा पत्र, मांगी पूरी जानकारी

 Edited by : Pratik Sahu

Delhi police X content information- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने X से मांगी जानकारी।


संवैधानिक प्रमुखों के खिलाफ अपमानजनक और मानहानिकारक कंटेंट के मामले को लेकर मिली शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' को पत्र लिखा है और जानकारी मांगी है।


दिल्ली पुलिस ने 'X' (पहले ट्विटर) को एक शिकायत के सिलसिले में पत्र लिखा है। शिकायत में कहा गया है कि "सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संवैधानिक प्रमुखों को निशाना बनाते हुए अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक कंटेंट फैलाया जा रहा है।" दिल्ली पुलिस ने अपने पत्र में X से ऐसे पोस्ट और वीडियो को हटाने और ऐसी चीजें पोस्ट करने वालों की जानकारी साझा करने को कहा है। आइए जानते हैं कि दिल्ली पुलिस ने कौन सी जानकारियाम मांगी हैं।

दिल्ली पुलिस ने क्या जानकारी मांगी?

 पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से निम्नलिखित कदम उठाने को कहा है-:

1. प्लेटफॉर्म से उस कथित पोस्ट/वीडियो को तुरंत हटाएं।

2. उस X अकाउंट होल्डर की पूरी जानकारी दें जिसने वह कंटेंट पोस्ट किया है। इसमें पूरा नाम, पता, कॉन्टैक्ट डिटेल्स और ईमेल आईडी शामिल होनी चाहिए। साथ ही, लॉगिन और लॉगआउट की जानकारी भी दें, जिसमें समय और तारीख का स्टैम्प हो।
3. कोई भी अन्य संबंधित जानकारी जो इस मामले की जांच में काम आ सके।
4. कथित पोस्ट/वीडियो से जुड़ी जानकारी को भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जाए।
5.भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की धारा 63(4) के तहत सर्टिफिकेट।

क्यों हो रहा है एक्शन?

आपको बता दें कि दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ हुआ प्रदर्शन खत्म हो गया है। सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी की सभी मांगों को मान लिया जिसके बाद प्रदर्शन को खत्म करने की घोषणा की गई। हालांकि, इस प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं के खिलाफ काफी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इससे जुड़े गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस का ये एक्शन इसी सिलसिले में हो रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को प्रधानमंत्री को लेकर भद्दे कमेंट्स, अपशब्दों और आपत्तिजनक भाषा वाले वीडियो और पोस्ट को हटाने को कहा है।

केरल में भी पुलिस पर एक्शन

दूसरी ओर केरल में भी अपमानजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, केरल साइबर पुलिस ने RSS नेता टीजी मोहनदास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर दिल्ली में NEET प्रश्न पत्र लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर की गई उनकी टिप्पणियों के खिलाफ शिकायतों के बाद तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए