प्रशांत किशोर की सुनित्रा पवार से बंद कमरे में 6 घंटे क्या बात हुई? दोनों नेताओं ने साधी चुप्पी, अटकलों का बाजार गर्म

 Edited by : Pratik Sahu

प्रशांत किशोर और सुनित्रा पवार। फाइल फोटो- India TV Hindi
प्रशांत किशोर और सुनित्रा पवार। फाइल फोटो


बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त देने के कुछ दिनों बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर मुंबई पहुंचे। गुरुवार को उन्होंने एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ के साथ छह घंटे तक बंद कमरे में बैठक की।


बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर की मुंबई यात्रा ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। बुधवार रात मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर ने गुरुवार को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता सुनित्रा पवार और पार्थ पवार के साथ करीब छह घंटे तक बंद कमरे में लंबी बैठक की। बैठक में क्या चर्चा हुई, इस पर दोनों पक्षों ने आधिकारिक तौर पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में एनसीपी के संगठन को मजबूत करने, पार्टी की भविष्य की रणनीति और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में एनसीपी के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव और पार्टी नेतृत्व को नए सिरे से मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। हाल ही में पार्टी के महिला, युवा और छात्र संगठनों में हुई नई नियुक्तियों को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के साथ बदलते समीकरण, शरद पवार गुट की गतिविधियां और आगामी जिला परिषद तथा पंचायत चुनावों को देखते हुए एनसीपी अपनी राजनीतिक दिशा को लेकर नए विकल्पों पर मंथन कर रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी के भविष्य के संगठनात्मक और चुनावी रोडमैप को लेकर प्रशांत किशोर की राय को अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस द्वारा सुनित्रा पवार को “गूंगी गुड़िया” कहे जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। वहीं, यह भी चर्चा है कि निकाय चुनावों से पहले प्रशांत किशोर एनसीपी के साथ किसी बड़ी रणनीतिक भूमिका में नजर आ सकते हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए