"मेरी जान को खतरा है", झारखंड में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत

 Edited by : Pratik Sahu

देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत- India TV Hindi
देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत


झारखंड में नौकरी के लिए होने वाली परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन का आज 14वां दिन है। इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


झारखंड: परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। अस्पताल जाने से पहले उसने कहा था, "डॉक्टरों ने मुझे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मेरी हालत और बिगड़ी, तो मेरी जान को खतरा हो सकता है। अगर मेरी सेहत और खराब होती है, तो स्थिति को संभालना मुश्किल हो सकता है। छात्रों की ओर से सात सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल के नाम पहले ही सौंपे जा चुके हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। बातचीत बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। इसमें इतना समय नहीं लगना चाहिए था क्योंकि ये सभी छात्र प्रभावित होने का दावा कर रहे हैं और उनकी मांगें जायज़ और सही हैं। हमारे अनुसार, अब तक हुई जांचों से भी इन चिंताओं की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद, सरकार का रवैया असंवेदनशील रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।"

प्रदर्शनकारी छात्र अस्पताल में भर्ती 
भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के तहत भूख हड़ताल कर रहे छह प्रदर्शनकारियों में से एक को शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


महुआ मांजी का बयान
JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध-प्रदर्शन पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, "...आपको याद होगा कि जब छात्रों ने जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन किया था, तो केंद्र सरकार ने 25-30 दिनों तक उनकी बात तक नहीं सुनी थी... लेकिन हमारे राज्य में, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले दिन से ही छात्रों की बात सुनी, चेयरमैन का इस्तीफ़ा स्वीकार किया, CID जांच शुरू करवाई और कई गिरफ्तारियां भी कीं... वहां की सरकार बहुत गंभीर है और छात्रों को न्याय दिलाना चाहती है..."

हड़ताल का आज 14वां दिन

झारखंड में नौकरी के लिए होने वाली परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान छह प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं और दो छात्र संगठनों ने घोषणा की है कि वे राज्य विधानसभा तक मार्च निकालेंगे, जिसका सत्र अभी चल रहा है। आंदोलनकारी छात्रों और नौकरी के उम्मीदवारों ने सरकार से बातचीत करके समाधान निकालने के लिए 11 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए