नितिन नवीन की नई टीम का हुआ ऐलान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी को भी मिला बड़ा पद, देखें पूरी लिस्ट

 Edited by : Pratik Sahu

BJP Nitin Nabin's new team announced- India TV Hindi
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान।


नितिन नवीन की नई टीम का हुआ ऐलान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी को भी मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनकी नई टीम मिल गई है। सोमवार को भाजपा ने अनेक नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। नितिन नवीन की नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। 

Advertisement

किसे कौन सा पद मिला?

नितिन नवीन की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, तीरथ सिंह रावत उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। राम माधव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, बैजयंत जय पांडा भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। रेखा वर्मा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद तावड़े को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। स्मृति ईरानी को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल भी महामंत्री होंगे। हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया भी महामंत्री बनाए गए हैं। बी एल संतोष जनरल सेक्रेटरी ऑर्गेनाइजेशन बने रहेंगे। आपको बता दें कि सोमवार को सुबह से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि नितिन नवीन की टीम में किन नेताओं को जगह मिलेगी। अब भाजपा ने नेताओं के नाम और उनको मिली जिम्मेदारी का खुलासा कर दिया है।

सबसे पहली अग्निपरीक्षा 2027 में 

बीजेपी अपने अगले मिशन के लिए नितिन नवीन की टीम तैयार कर दी है। 7 महीने पहले पार्टी की कमान संभालने वाले नितिन नवीन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। सबसे पहली अग्निपरीक्षा 2027 में होने वाली है.. उत्तर प्रदेश का इलेक्शन सबसे बड़ा चैलेंज होगा.. ताकि बीजेपी यूपी में जीत की हैट्रिक लगा सके। नितिन नवीन की टीम में सबसे बड़ी एंट्री स्मृति ईरानी की मानी जा रही है। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें राज्यसभा भी भेज सकती है। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए