कब्रिस्तान पहुंचे तो शव था कब्र से बाहर और सिर गायब, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

 Edited by : Pratik Sahu

Sitapur- India TV Hindi
सीतापुर


सीतापुर में एक ऐसा दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां पर एक कब्रिस्तान में एक शव को कब्र से बाहर निकालकर उसका सिर धड़ से अलग कर ले जाया गया। पुलिस को मामले की सूचना मिलने पर उन्होंने जांच शुरू कर दी है।


उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां पर दिल दहला देने वाली वारदात एक कब्र को खोदकर शव को बाहर निकाला गया और उसका सिर धड़ से अलग कर ले जाया गया। इस घटना का पता चलने पर परिवार और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल किसी शव के परिवार को इस घटना के बारे में सूचना दी जिसके बाद उसके परिवार वाले ग्रामीणों के साथ कब्रिस्तान पहुंचे तो शव कब्र से बाहर पाया और सिर गायब था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसडीएम सिधौली व मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


दो महीने पहले टीबी की बीमारी के चलते हुई थी मौत

इस घटना में जिस व्यक्ति का शव कब्र से बाहर निकाला गया उसको लेकर उसके परिवार वालों ने बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर के रहने वाले नम्मा की करीब दो महीने पहले टीबी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिवार वालों ने रीति रिवाज के अनुसार नम्मा का शव कब्रिस्तान में दफनाया था। बताते है कि 27 अगस्त की रात को गांव के कुछ लोग अपने खेतों की तरफ जा रहें थे तभी कब्र खुदी हुई पाई गई। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो कब्र खुदी हुई थी और और शव कब्र से बाहर पड़ा था जबकि सिर धड़ से अलग था। इसकी जानकारी होते ही परिवार वाले ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि कब्र खुली हुई है और शव बाहर पड़ा है और सिर गायब है। शव को बेरहमी से क्षत-विक्षत किया गया था।


पुलिस ने शुरू की जांच, फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए

सीतापुर में हुई सनसनीखेज घटना को लेकर पुलिस ने अपनी हर पहलू को लेकर तफ्तीश शुरू के दी है वहीं इलाके में तंत्र मंत्र को लेकर किसी तांत्रिक द्वारा सर काट कर ले जाने को आशंका जाहिर कर रहे है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई वहीं आक्रोश भी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह किसी तांत्रिक की करतूत है। तंत्र-मंत्र और काले जादू के लिए नरमुंड का इस्तेमाल करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं सूचना मिलते ही एसडीएम सिधौली और मानपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। कब्र के आसपास खुदाई के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है वह चाहे फिर तांत्रिक एंगल हो या किसी जानवर द्वारा शव को नोचा गया हो। परिवार वालों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए