भीनमाल के सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर को थप्पड़ जड़े, सिर पर नेम प्लेट मारी, कॉलर पकड़कर दिया धक्का; पूरी घटना CCTV में कैद

 Edited by : Pratik Sahu

चैंबर में घुसकर...- India TV Hindi
चैंबर में घुसकर डॉक्टर को पीट।


भीनमाल में सरकारी हॉस्पिटल में वकील ने डॉक्टर नेमीचंद संघवी को पीटा। उसने डॉकटर को थप्पड़ मारे और कॉलर पकड़कर धक्का दिया। इतना ही नहीं वकील ने नेम प्लेट उठाकर डॉक्टर के सिर में मार दी।


राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल उप जिला अस्पताल में पीएमओ के चैंबर में घुसकर एक युवक ने डॉक्टर को थप्पड़ मारे। युवक हाथ में पर्ची लेकर डॉक्टर के चैंबर में पहुंचा और बातचीत के दौरान कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। अस्पताल कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया, लेकिन युवक ने दो-तीन बार चैंबर में पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अस्पताल में पीएमओ डॉक्टर के साथ चैंबर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आने के बाद चिकित्सा जगत में रोष है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक डॉक्टर के चैंबर में पहुंचकर बातचीत के दौरान धमकाते और मारपीट करते नजर आ रहा है।

संविदाकर्मी की सैलरी के विवाद में मारपीट

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक वकील है। वह हाथ में कुछ पर्चियां लेकर पीएमओ डॉक्टर नेमीचंद संघवी के चैंबर में पहुंचा था। शुरुआत में युवक डॉक्टर के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। बताया जा रहा है कि अस्पताल के ओपीडी काउंटर पर कार्यरत एक संविदाकर्मी की सैलरी को लेकर युवक डॉक्टर से बातचीत करने पहुंचा था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवक ने डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज में युवक को चैंबर के अंदर डॉक्टर के साथ हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है। मौके पर मौजूद अन्य डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बावजूद युवक दो-तीन बार चैंबर में पहुंचा और डॉक्टर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

घटना का वीडियो-

CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने पर भीनमाल पुलिस मौके पर पहुंची और पीएमओ से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तस्वीरों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

डॉक्टरों ने थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

घटना के बाद उप जिला अस्पताल के डॉक्टरों के साथ प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और ऑल राजस्थान इन सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टर भी पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने और गिरफ्तारी की मांग की।

डॉक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
Image Source : REPORTER INPUTडॉक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट को गंभीर मामला बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी रखी। पुलिस ने डॉक्टरों को रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश करते हुए घटना के कारणों और पूरे विवाद की जांच कर रही है।

वहीं, बता दें कि पिछले साल दिसंबर में सोशल मीडिया पर शिमला के IGMC अस्पताल का एक वीडियो खूब वायरल हआ था जिसमें डॉक्टर और मरीज के बीच जमकर चले लात-घूंसे चले थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए