पहले बदमाशों ने कार में तोड़तोड़ की, फिर महिला सामने आई तो स्कॉर्पियो से कुचलकर भागे, CCTV में कैद हुई घटना

 Edited by : Pratik Sahu

Udaipur- India TV Hindi
स्कॉर्पियो से कुचलकर भागे बदमाश


एक गुट के लोग एक युवक के घर पहुंचे और बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान घर से बाहर आई युवक की मां ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाश महिला को कुचलते हुए भाग गए।


उदयपुर:  राजस्थान के उदयपुर में दो गुटों के बीच चल रही आपसी रंजिश के चलते एक गुट के लोगों ने एक युवक के घर पर जाकर कार पर पथराव किया। यह देखकर एक महिला आई और आरोपियों की स्कार्पियो के आगे खड़ी हो गई। आरोपियों ने भागने के प्रयास में स्कार्पियो से इस महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisement

यशप्रताप और यशपाल के बीच चल रहा विवाद

पुलिस के अनुसार दो युवक यशप्रताप सिंह पुत्र भूपेन्द्रसिंह चुण्डावत निवासी नांदसा गंगापुर भीलवाड़ा हाल उदयपुर और यशपाल सिंह झाला निवासी मीनाड़ा चित्तौड़ हाल मॉली कॉलोनी के बीच में लम्बे समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद में यशप्रताप सिंह के साथ उसका मित्र दिव्यराज सिंह भी साथ है। शुक्रवार दोपहर को यशप्रताप सिंह और यशपालसिंह के गुट बीच में झगड़ा हुआ था। इसके बाद सभी अलग-अलग हो गए थे। 

दिव्यराज सिंह के घर पर गाड़ी में तोड़फोड़

दोपहर को यशप्रताप सिंह और उसके साथी यशपाल सिंह के सबसिटी सेंटर स्थित रेंटल कार के ऑफिस गए थे, जहां पर यशपाल सिंह नहीं मिला तो सभी हंगामा करते हुए चले आए। इस बात का यशपाल सिंह को पता चला तो वह अपने साथी यशर्वधन सिंह, विशाल शर्मा निवासी बेडवास, यशवर्धन सिंह चुंडावत उर्फ गोटी निवासी शोभजी का खेड़ा, नरेंद्र सिंह जैतावत उर्फ चिंटू निवासी भैसाणा  सहित 8-10 लोग एक स्कॉर्पियो, एक स्कॉर्पियो एन, थार कार में सवार होकर दिव्यराज सिंह के कपिल विहार स्थित घर पर गए।

बदमाशों को रोकने के लिए स्कॉर्पियों के आगे आईं

स्कार्पियों से चार-पांच बदमाश उतरे और घर के बाहर खड़ी कार पर लाठियों से हमला कर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। यह देखकर घर में से दिव्यराज सिंह की मां उर्मिला कुंवर (52) पत्नी फतहसिंह गौड निवासी गोडों का खेड़ा कानोड़ हाल कपिल विहार प्रतापनगर आई। महिला को बाहर आता देखकर बदमाश स्कार्पियों में सवार होकर भागने लगे, यह देखकर उर्मिला कुँवर इस स्कार्पियों के सामने ही खड़ी हो गई तो बदमाशों ने स्कार्पियों नहीं रोकी और महिला को टक्कर मारकर उसे करीब सात-आठ फिट तक कुचलते हुए निकल गए। 

इलाज के दौरान हुई मौत

इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और तत्काल महिला को एक प्राइवेट हस्पिटल में ले जाया  गया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर कारों में तोड़फोड़ और महिला को कुचलने की जानकारी मिलने पर मौके पर प्रतापनगर थानाधिकारी अजयङ्क्षसंह राव मय जाब्ते के पहुंचे। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया और आरोपियोंं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। शनिवार को मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए