CJP फिर निकालेगी दिल्ली में विरोध मार्च, तारीख और रूट का कर दिया ऐलान, सरकार पर लगाए आरोप

 Edited by : Pratik Sahu

CJP Delhi protest march - India TV Hindi
दिल्ली में फिर से मार्च निकालेगी CJP


CJP फिर निकालेगी दिल्ली में विरोध मार्च, तारीख और रूट का कर दिया ऐलान, सरकार पर लगाए आरोप




कहां से शुरू होगा मार्च?

कॉकरोच जनता पार्टी ने जानकारी दी है कि 5 सितंबर को होने वाला यह शांतिपूर्ण मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। इस मार्च का नेतृत्व NEET परीक्षा से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों और पुलिस की की कार्रवाई के शिकार लोगों के परिवार करेंगे। इसमें देश भर से छात्रों, युवा संगठनों और युवा नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।

CJP ने बुलाई थी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

इससे पहले सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी  अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में आंदोलन वापस लेने के बाद सरकार की ओर से किए गए वादों की समीक्षा की गई। सीजेपी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने उन वादों को पूरा करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में औपचारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है। सीजेपी ने कहा कि इन वादों को पूरा करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे जिसमें देश भर में फिर से शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करने का विकल्प भी शामिल है।

Advertisement
-Advertisement-

CJP के कार्यकर्ताओं पर हमला

आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गए CJP के कार्यकर्ताओं को स्थानीय लोगों ने गांव के बाहर खदेड़ दिया था। इस दौरान सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी स्कूल की समस्याओं से लोग खुद परेशान हैं लेकिन स्कूल के मुद्दे को राजनीतिक रूप देने के खिलाफ हैं। विरोध कर रहे लोगों ने अभिजीत दीपके मुर्दाबाद, सीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए